Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र स्थित बैठक रेस्टोरेंट मे देर रात रईसजादे दबंगो ने जमकर तांडव किया. यहां पर बर्थडे पार्टी के बाद बिल को लेकर हुए विवाद के बाद रईसजादों ने कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान कर्मचारियों को उन्होंने दौड़ा-दौड़ाकर बेल्ट और डंडों से पीटा, यही नहीं, होटल में तोड़फोड़ का भी आरोप उन पर लगा है. घटना में होटल के चार कर्मचारी घायल हो गए. ग्वालटोली पुलिस ने मामले में सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि वीआईपी रोड सिविल लाइंस में डीजी कॉलेज के सामने नितिन गुप्ता का बैठक…
ABC News: कानपुर में पुलिस ने एक बार फिर मवेशियों की तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए आठ ट्रक बरामद किए हैं. चकेरी और महाराजपुर पुलिस के अभियान में इन आठ ट्रकों में बेरहमी से लादकर ले जाए जा रहे 400 मवेशियों को पुलिस ने बरामद करते हुए 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसीपी चकेरी एसएस रामटेके की अगुवाई में चले अभियान के बाद पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर चकेरी और महाराजपुर के बीच अभियान चलाया, जिसमें मवेशियों से भरे हुए छह ट्रक चकेरी में और दो ट्रक…
ABC News: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी का परिवार भी मिला. उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या, मां सीमा और पिता संजय द्विवेदी से मुलाकात की. शुभम के चाचा मनोज द्विवेदी ने बताया कि पीएम परिवार से मिलकर भावुक हो गए. ऐशन्या और शुभम के पिता की आंखों से आंसू निकल आए तो पीएम ने ढांढस बंधाया. पीएम मोदी ने शुभम के परिवार को भरोसा दिलाया कि वह आगे भी उनसे मिलते रहेंगे. शुभम के पिता ने कहा कि पहलगाम…
ABC News: कानपुर में 47 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्हें पहलगाम हमले की वजह से पूर्व के अपने दौरे को रद्द करना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि पहलगाम के कायराना हमले में हमारे कानपुर के बेटे शुभम द्विवेदी भी बर्बरता का शिकार हुए. बेटी ऐशन्या की वो पीड़ा, वो कष्ट और भीतर का आक्रोश हम सब महसूस कर सकते हैं. हमारी बहनों-बेटियों के उसी आक्रोश को आपरेशन सिंदूर के रूप में दुनिया ने देखा. पीएम मोदी ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के पराक्रम को…
ABC News: 30 मई को कानपुर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां पर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का शुभारंभ करेंगे. इसको लेकर मेट्रो स्टेशनों पर तैयारियां अंतिम रूप में चल रही हैं. मेट्रो के शुभारंभ को लेकर यहां के स्टेशनों को इस तरह से सजाया गया है, जिसमें संस्कृति, विरासत के साथ देशप्रेम की आभा बिखरी हुई दिखाई पड़ रही है. इन सबके बीच मेट्रो स्टेशनों से महिला यात्रियों के लिए पिंक फीडर सेवाओं की शुरूआत भी की जा रही है. मेट्रो अफसरों का कहना है कि महिला यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नई पहल हो रही है.…
ABC News: बिठूर थानाक्षेत्र के रतन प्लैनेट अपार्टमेंट में पार्किंग के विवाद में सोसाइटी सचिव की नाक को चबाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर में गुहार लगाई है. पीड़ित सोसाइटी सचिव रूपेंद्र सिंह यादव के परिजन बुधवार को पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर पहुंचे और यहां पर वह अपर पुलिस आयुक्त और डीसीपी वेस्ट से मिले. पीड़ित परिजनों का कहना है कि इस मामले में पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है. घटना के बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज करायी तो आरोपी को कुछ समय के लिए थाने में पुलिस लेकर आयी लेकिन देर रात उन्हें थाने…
ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के आवास विकास में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आवास विकास में पुराना केसा भवन के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने सड़क पर स्कूटी से जा रहे भाई बहन को टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद लोडर चालक ने भागने के चक्कर में दोनों को बुरी तरह से रौंद दिया. घटना के बाद दोनों करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत…
ABC News: कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएसए पहुंचकर यहां पर तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम, पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अफसरों के साथ पहले रैली स्थल पर चल रही तैयारियों को देखा. इसके बाद सीएसए के सभागार में अफसरों के साथ बैठक की. यहां पर अफसरों ने प्रजेंटेशन के जरिए बताया कि किन किन योजनाओं का पीएम मोदी के हाथों लोकार्पण और शिलान्यास होना है. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर पार्किंग, सफाई व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सीएम योगी को यहां पर…
ABC News: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. दरअसल, इस फिल्म से परेश रावल ने अपने कदम पीछ खींच लिए हैं. इसके बाद से ही बात इतना ज्यादा बढ़ गई कि विवाद कोर्ट में जा पहुंचा है. इन सबके बीच अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. वह अपनी अपमकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. यहां पर अक्षय कुमार ने इस विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा है. #AkshayKumar𓃵 Always respect Paresh.His good friend… working since 30 years.…
ABC News: समाजवादी पार्टी और डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बीच डीएनए को लेकर चल रहा विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. कानपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि समाजवादी पार्टी की महिलाओं के प्रति विचार क्या हैं, ये सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा समाजवादी पार्टी के पॉलिटिकल डीएनए के बारे में बात करती है, व्यक्तिगत डीएनए के बारे में भाजपा ने कभी कोई टिप्पणी नहीं की लेकिन सपा की तरफ से डिप्टी सीएम पर व्यक्तिगत रूप से डीएनए को लेकर हमला किया गया. प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी का…
ABC News: बेटे के इलाज के लिए सोशल मीडिया पर हॉस्पिटल ढ़ूढने के दौरान महिला के साथ हुई साढ़े चार लाख रूपए से अधिक की टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने झारखंड से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि किदवईनगर निवासी एकता गुप्ता के बेटे को हॉर्निया हो गया था. उसके आपरेशन के लिए वह इंस्टाग्राम पर हॉस्पिटल सर्च कर रही थीं. इस दौरान उन्होंने एक विज्ञापन देखा, जिसके बाद उस पर दिए नंबर पर उन्होंने कॉल की. उन्होंने बताया कि महज 12वीं और आठवीं पास झारखंड के गिरिडीह निवासी शाहिद रजा…
ABC News: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली रविवार को पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अयोध्या पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन किए. इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को देखने के लिए भारी भीड़ उमड पड़ी. इसके चलते प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हनुमानगढ़ी के पुजारी हेमंत दास ने हनुमानगढ़ी पर फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली को दर्शन पूजन कराया. इस दौरान हनुमान जी की प्रतिमा और अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत भी किया. विराट और अनुष्का ने हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि के बारे में हनुमानगढ़ी के…
ABC News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. रविवार को लालू ने एक्स पर पर पोस्ट कर लिखा कि निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है. ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है. अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं. आगे लिखते हैं, “अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी.…
ABC News: कानपुर के कैंट थानाक्षेत्र में मैस्कर घाट में गंगा नहाते समय तीन युवक डूब गए. चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने गंगा में डूबे एक युवक का शव बरामद कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश करायी जा रही है. बताया जा रहा है कि जूही परमपुरवा निवासी नंदू गुप्ता, अंकुर रावत, साहिल, कुनाल रावत, गोलू गुप्ता और सोनू अंसारी रविवार को छावनी के मैस्कर घाट पहुंचे थे. घाट से गंगा के काफी दूर होने के चलते पहले पैदल चलकर सभी बीच धार में पहुंचे और फिर यहां सभी नहाने लगे. बताया जाता है कि…
ABC News: विधायक सुरेंद्र मैथानी की कार से विधानसभा का पास चोरी होने के मामले का खुलासा महाराजपुर पुलिस ने कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में तीन अभियुक्तों केा गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि कंपनी के ड्राइवर ने अपने दोस्त के लिए यह पास चुराया था. इसके पीछे उनका मकसद टोल टैक्स बचाने और रास्ते में पुलिस और लोगों पर धाक जमाने का था. आपको बता दें कि विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पिछले दिनों अपनी फॉर्चुनर कार सनी टोयोटा सर्विस सेंटर, रूमा में दी थी. विधायक को सर्विस होने के बाद जब कार मिली, तो…
ABC News: 1984 के सिख विरोधी दंगों में जिन लोगों की जान गई, उनकी यादों को सहेजते हुए चेन फैक्ट्री चौराहे पर स्तंभ बनाया जा रहा है. इस स्तंभ का ले आउट दिखाते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1984 के सिख विरोधी दंगों में जिन 127 सिखों की जान गईं. उन सभी के नाम इसमें दर्ज होंगे. सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि विधायक सुरेंद्र मैथानी की निधि से तैयार हो रही स्तंभ की चौड़ाई तीन फुट और लंबाई नौ फुट की होगी. कोशिश इसी…
ABC News: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही बुरी खबर सामने आयी है. सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है. वह सिर्फ 54 साल के थे. कहा जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ है. शनिवार की सुबह उनके दोस्त और जान-पहचान को जब पता चला कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे. अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक…
ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं. बीते दिनों उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं. इस दौरान वह तोते का हैंडबैग हाथ में लिए नजर आई थीं. अब इसी बीच उर्वशी की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने ब्रा के लुक का हैंडबैग ले रखा है. हालांकि, एक्ट्रेस के नए लुक की बात करें, तो उर्वशी का ड्रेस तो कमाल का है. लेकिन, जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है, वो उनका हैंडबैग है, जो कि बिकिनी की शेप का…
Kanpur: जलनिगम की लापरवाही फिर पड़ी भारी, डॉट नाले को तोड़कर निकाली पाइप लाइन; सीवरभराव झेल रही जनता
ABC News: कानपुर में एक बार फिर से जलनिगम अधिकारियों की लापरवाही जनता पर भारी पड़ते नजर आ रही है. यहां पर सर्वोदयनगर में जलनिगम ने पेयजल लाइन डालने के दौरान अंग्रेजों के जमाने के डॉट नाले को तोड़ दिया. हद तो तब हो गई जब उसी डॉट नाले के अंदर से 1600 एमएम की पाइप लाइन को भी डाल दिया. नाले को तोड़कर उसके अंदर से पाइप लाइन डालने का अंजाम यह हुआ कि नाले से निकलने वाले पानी अब पूरी तरह से फ्लो में बह नहीं पा रहा है और सर्वोदयनगर में जगह जगह सीवर भराव हो रहा…
ABC News: कानपुर में डीएम के लाख प्रयासों और एक्शन के बाद भी स्वास्थ्य विभाग के हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग में उस समय लापरवाही चरम पर दिखी, जब डीएम ने कांशीराम अस्पताल का निरीक्षण किया. गौरतलब हो किकांशीराम अस्पताल में ही सीएमओ का दफ्तर भी है, इसके बावजूद यहां पर डॉक्टर से लेकर मेडिकल स्टाफ, सभी अपनी ढपली अपना राग अलाप रहे हैं. इसका नजारा तब सामने आया, जब डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने यहां का निरीक्षण किया. डीएम को यहां पर एक दर्जन डॉक्टरों समेत 64 कर्मचारी गैर हाजिर मिले.…
