ABC News: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. दरअसल, इस फिल्म से परेश रावल ने अपने कदम पीछ खींच लिए हैं. इसके बाद से ही बात इतना ज्यादा बढ़ गई कि विवाद कोर्ट में जा पहुंचा है. इन सबके बीच अक्षय कुमार ने फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है. वह अपनी अपमकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर पहुंचे थे. यहां पर अक्षय कुमार ने इस विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा है.
#AkshayKumar𓃵 Always respect Paresh.
— shivam.. akkian (@RomanEmpireShi1) May 27, 2025
His good friend… working since 30 years.
@SirPareshRawal but …#PareshRawal
Is real snake.#HeraPheri3 pic.twitter.com/3PevhsdLgF
फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च किया गया है. इस मौके पर फिल्म की स्टारकास्ट और टीम पहुंची थी. अक्षय कुमार ने यहां पर मीडिया से बात करते हुए फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ और परेश रावल के विवाद पर बात की है. अक्षय कुमार ने कहा है, ‘अपने को-स्टार के लिए किसी भी बेवकूफी भरे शब्द की मैं उम्मीद नहीं करता और ना ही पसंद करता हूं. ये सही नहीं है. मैंने उनके साथ 32 साल काम किया है. हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं. वो बहुत अच्छे एक्टर हैं. मैं उन्हें पसंद करता हूं. जो भी कुछ है. मैं नहीं मानता है कि ये वो जगह है जहां इस बारे में बात की जानी चाहिए. जो भी कुछ हुआ वो बहुत सीरियस मैटर, उसे कोर्ट में ही हैंडल किया जाना चाहिए. वही सही जगह है. तो मुझे नहीं लगता है कि इस बारे में मुझे कुछ और कुछ कहना चाहिए.’ जब अक्षय कुमार जवाब दे रहे थे तब उनके चेहरे पर दुख के भाव दिखाई दे रहे थे और इसके साथ ये भी जाहिर हो गया कि वह परेश रावल के खिलाफ कुछ गलत सुनना पसंद नहीं करेंगे. गौरतलब है कि परेश रावल ने हाल ही में फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ के विवाद को लेकर अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा था, ‘मेरे वकील अमीत नाइक ने सही टर्मिनेशन और एग्जिट को लेकर उचित जवाब भेजा है. एक बार जब वे मेरा जवाब पढ़ लेंगेतो सभी मुद्दे सुलझ जाएंगे.

