ABC News: 1984 के सिख विरोधी दंगों में जिन लोगों की जान गई, उनकी यादों को सहेजते हुए चेन फैक्ट्री चौराहे पर स्तंभ बनाया जा रहा है. इस स्तंभ का ले आउट दिखाते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 1984 के सिख विरोधी दंगों में जिन 127 सिखों की जान गईं. उन सभी के नाम इसमें दर्ज होंगे.

सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने बताया कि विधायक सुरेंद्र मैथानी की निधि से तैयार हो रही स्तंभ की चौड़ाई तीन फुट और लंबाई नौ फुट की होगी. कोशिश इसी बात की है कि सिख विरोधी दंगों में जिन सिखों ने अपनी जान गंवाई, उनकी याद को हमेशा जीवंत रखा जा सके. उन्होंने बताया कि कानपुर में सबसे ज्यादा सिख गोविंदनगर विधानसभा में रहते हैं. दिल्ली के बाद कानपुर दूसरा ऐसा शहर था, जहां पर सिखों का सबसे ज्यादा नरसंहार हुआ. उन्होंने बताया कि वह लोग इस बात की पूरी कोशिश में हैं कि 30 मई को कानपुर आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों इस शहीद स्तंभ का शिलान्यास कराया जाए. जिससे सिखों के बीच एक बेहतर संदेश जाए और विश्व को भी पता लगेगा कि कांग्रेस शासनकाल में सिखों के साथ क्या हुआ था.

