ABC News: फिल्म इंडस्ट्री से बेहद ही बुरी खबर सामने आयी है. सन ऑफ सरदार और यमला पगला दीवाना जैसी फिल्मों मे नजर आए जाने-माने अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है. वह सिर्फ 54 साल के थे. कहा जा रहा है कि मुकुल देव का निधन शुक्रवार की रात को हुआ है. शनिवार की सुबह उनके दोस्त और जान-पहचान को जब पता चला कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे तो लोग उनके घर पहुंचने लगे. अभी तक उनके निधन का कारण नहीं पता चला है. हालांकि, कहा जा रहा है कि वह पिछले कुछ वक्त से ठीक नहीं थे. तबीयत खराब होने की वजह से वह अस्पताल में भी भर्ती हुए थे.

वहीं मुकुल देव की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुकुल के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है. एक्ट्रेस दीपशिखा नागपाल ने मुकुल देव के साथ अपनी एक सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘मुझे इस पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं हो रहा है मुक्स, आरआईपी.’ दीपशिखा के इस पोस्ट पर लोग खब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बता दें कि मुकुल देव बॉलीवुड एक्टर राहुल देव के छोटे भाई हैं. वह कई सुपरिहट मूवीज में नजर आ चुके हैं. मुकुल ज्यादातर विलेन के रोल के लिए फेमस हैं. मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो से डेब्यू किया था. वह कई टीवी शोज में नजर आए और फिर फिल्मों में अपनी शुरुआत की. उनकी पहली फिल्म थी दस्तक जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था. उन्होंने किला, वजूद, कोहराम, मुझे मेरी बीवी से बचाओ और सन ऑफ सरदार जैसी फिल्मों में काम किया.
Really upset with the sad news of dear Mukul leaving us so soon. A powerhouse performer and a lovely person. My deepest condolences to @RahulDevRising @mugdhagodse267 and the entire family. God be with you all during these tough times. 🙏🏻🙏🏻🙏🏻. Om Shanti. pic.twitter.com/48ARopc9vk
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) May 24, 2025
इसके अलावा वह आर राजकुमार, जय हो में खलनायक भी बन चुके थे. उनके फेमस टीवी शोज में प्यार जिंदगी है, कहानी घर घर की और कहीं दिया जले कहीं जिया नाम शामिल हैं. कि मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था. उनके पिता हरी देव एक असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर थे. उनकी शुरुआत से ही एक्टिंग में रूचि थी और कम उम्र से ही उन्होंने एक्टिंग में अपना कदम रख दिया थी. वह जब 8वीं कक्षा में थे तो दूरदर्शन पर एक डांस शो में नजर आते थे, जिसमें वह माइकल जैकसन की तरह डांस करते थे.

