ABC News: कल्याणपुर थानाक्षेत्र के आवास विकास में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाई बहन की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आवास विकास में पुराना केसा भवन के पास एक तेज रफ्तार लोडर ने सड़क पर स्कूटी से जा रहे भाई बहन को टक्कर मार दी.

टक्कर मारने के बाद लोडर चालक ने भागने के चक्कर में दोनों को बुरी तरह से रौंद दिया. घटना के बाद दोनों करीब एक घंटे तक सड़क पर पड़े तड़पते रहे. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को सीएससी कल्याणपुर लेकर गई. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दोनों मृतकों की पहचान मसवानपुर निवासी मोहम्मद अकील की बेटी अलशिफा और उसके छोटे भाई तौहीद के रूप में हुई है. अलशिफा नर्सिंग की छात्रा थी, उसका छोटा भाई उसे एक निजी कॉलेज में परीक्षा दिलाने के लिए ले जा रहा था. केसा हाउस के पास उल्टी तरफ से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने स्कूटी में टक्कर मार दी.

