Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी ने शुक्रवार (6 जून) को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 फीसदी) की कटौती का ऐलान किया था. अब रेपो रेट घटकर 5.5 फीसदी पर आ गई है, जो पहले 6 फीसदी थी. वहीं आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन पर ब्याज करना शुरू कर दिया है. Great News for Our Valued Customers!Punjab National Bank Makes Your EMIs More Affordable!Following the repo rate cut (6.00% ➝ 5.50%), Punjab National Bank has reduced its RLLR by 50 bps, effective from June 09, 2025.💸 New Lower Interest Rates:🏡 Home Loans…
ABC News: बिग बॉस सीजन की एक्स और पॉपुलर कंटेस्टेंट ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा फैसला किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. बच्चों को लेकर उनकी सोच और शादी को लेकर असमंजस ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन है और क्यों इसने इतना बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है? ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज हैं, जो इन दिनों अपने निजी फैसलों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. सलमान खान के रियलिटी…
ABC News: अपने तीन दिवसीय प्रवास पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत कानपुर पहुंच गए हैं. दोपहर में अहिरवां एयरपोर्ट पर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत का यहां पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. एयरपोर्ट के बाहर आते समय संघ प्रमुख सुरक्षा के घेरे में रहे. इसके बाद यहां से भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मोहन भागवत को नवाबगंज स्थित दीनदयाल उपाध्याय विद्यालय लाया गया. आपको बता दें कि मोहन भागवत का पिछले करीब दो महीने के अंदर कानपुर में यह दूसरा दौरा है. इससे पहले वह संघ के प्रांत कार्यालय भवन का लोकार्पण…
ABC News: बादशाहीनाका थानाक्षेत्र में बिजली के बिल को लेकर दो भाईयों में इतना विवाद हुआ कि बड़े भाई ने छोटे भाई की सूजा घोंपकर हत्या कर दी. भाई की हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बादशाहीनाका थाना क्षेत्र के हुसैन अफसर तिराहा गुलियाना मोहल्ले में विजेंद्र और जितेंद्र यादव, दो भाई अपने परिवार के साथ रहते थे. परिजनों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि इस समय गर्मी की वजह से इस महीने बिजली का बिल ज्यादा हो गया था. बिजली का बिल अदा न होने के चक्कर में चार दिन…
ABC News: आईपीएल 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के जीतने के बाद हर तरफ उसी की चर्चा है. पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स के बारे में कोई बात नहीं कर रहा. फाइनल में मिली हार ने खिलाड़ियों का दिल तोड़ दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से शिकस्त के बाद खिलाड़ियों के साथ प्रीति जिंटा का भी चेहरा लटका हुआ था. वे उदासी की खुमारी से उबरीं, तो उन्होंने अपने जज्बात बयां करते हुए अपनी टीम के लिए इमोशनल पोस्ट किया. एक्ट्रेस ने इंडियन प्रीमियर लीग में हार के बावजूद अपनी टीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस की…
ABC News: टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड दौरे पर रहकर अभ्यास मैच खेल रही है. इंग्लैड में दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच आज से शुरू हुआ है और इस मैच के पहले ही दिन बवाल हो गया. इंडिया -ए और इंग्लैंड लायंस के बीच ये मैच नॉर्थैम्पटनशर में खेला जा रहा है. पहले दिन टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अंपायर से बहस की और उनके आउट देने के बाद भी वह मैदान से नहीं गएयशस्वी टीम इंडिया की सीनियर टीम के अहम बल्लेबाज हैं. वह सीनियर टीम के लिए भी ओपनिंग करते हैं. इस मैच में यशस्वी, केएल राहुल…
ABC News: दुनिया के अरबपति अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्क ने भारत में धमाकेदार एंट्री मारी है. एलन मस्क की महत्वाकांक्षी सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस स्टारलिंक को भारत में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. अब इस सेवा को भारत में लॉन्च करने का रास्ता लगभग साफ होता दिखाई दे रहा है. भारतीय दूरसंचार मंत्रालय ने स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट सर्विस (जीएमपीसीएस) का लाइसेंस दे दिया है, जो देश में इसकी आधिकारिक एंट्री की मंजूरी जैसा है. हालांकि, सरकार या स्टारलिंक की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने पुष्टि की…
ABC News: फ्रांस की डिफेंस और एविएशन कंपनी डसॉल्ट एविशन तथा भारत की एअरोस्पेस कंपनी टाटा एडवांस सिस्टम लिमिटेड (TASL) ने राफेल फाइटर जेट के फ्यूजलेस (मुख्य ढांचे) को भारत में बनाने के करार पर समझौता किया है. इस समझौता के तहत आने वाले समय में राफेल का फाइटर जेट का फ्यूजलेज भारत में बनाया जाएगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फ्यूजलेज लाड़ाकू विमान का मुख्य हिस्सा है, जिससे विमान के अन्य कई महत्वपूर्ण हिस्से जुड़े रहते हैं. इस समझौते को लेकर एक प्रेस विज्ञप्ति भी सामने आई है. इस विज्ञप्ति के अनुसार, डसॉल्ट एविएशन और टाटा एडवांस्ड…
ABC News: बंगलूरू भगदड़ मामले में आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्सं बेंगलुरु (आरसीबी), डीएनए (इवेंट मैनेजमेंट कंपनी) और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की प्रशासनिक समिति और अन्य के खिलाफ कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है. एफआईआर में भगदड़ की घटना में आपराधिक लापरवाही की बात कही गई है. समाचार एजेंसी एएनआई ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में धारा 105, 125 (1)(2), 132, 121/1, 190 आर/डब्ल्यू 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई है. बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई भगदड़ की मजिस्ट्रेट जांच की जा रही है. इस जांच का नेतृत्व कर रहे बंगलूरू…
ABC News: कानपुर के बिल्हौर में गंगा दशहरा के दिन बड़ा हादसा हो गया. यहां पर गंगा स्नान के दौरान किशोरी समेत तीन लोगों की डूबकर मौत हो गई. बताया जा रहा है कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में किशोरी समेत अन्य दोनों युवक गंगा की लहरों में समाते चले गए. घटना की सूचना मिलते ही तीनों लोगों के परिवार में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि कानपुर देहात के शिवली निवासी बलराम और बिधनू निवासी संदीप अपने रिश्तेदारी में बिल्हौर के कल्लूपुरवा मजरा सेन में आए हुए थे. यहां पर मुंडन संस्कार में सभी शामिल…
ABC News: न्यू कानपुर सिटी के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को केडीए स्वतंत्रता दिवस पर इसकी सौगात देगा. 15 अगस्त के दिन न्यू कानपुर सिटी को केडीए लॉन्च करेगा. केडीए बोर्ड बेठक में इसकी जानकारी देते हुए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि न्यू कानपुर सिटी में करीब 150 एकड़ जमीन का अर्जन किया गया है. यहां पर अब छोटे छोटे प्लॉट निकालने पर जोर दिया गया है. इसके तहत अब यहां पर लोअर मिडिल और मिडिल क्लास के लिए 1793 प्लॉट निकाले जाएंगे. 15 अगस्त तक यहां से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं निपटाने के लिए…
ABC News: कानपुर के विकास को नया रूप देने के लिए यहां पर अब 50 हजार करोड़ रूपए की योजना बनाई गई है. इस योजना में जहां पर अलग अलग उद्योगो के लिए अलग अलग जोन बनाए जाएंगे. वहीं गंगा किनारे बनने वाले रिवर फ्रंट को बिठूर से भी जोड़ने की तैयारी है. इसके अलावा बिठूर को अयोध्या से भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा. इसका नाम लवकुश मार्ग रखने की तैयारी हो रही है. इसको लेकर बुधवार को केडीए बोर्ड की हुई बैठक में भी गहन मंथन किया गया. केडीए बोर्ड अध्यक्ष और मंंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने बताया…
ABC News: प्राइवेट स्कूलों में चल रही मनमानी के खिलाफ डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है. डीएम की अध्यक्षता में गठित शुल्क नियामक समिति ने उप्र स्ववित्तपोषित स्वत्रत विद्यालय (शुल्क विनियमन) अधिनियम 2018 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर दो स्कूलों पर एक—एक लाख रूपए का जुर्माना लगाया है. दोनों स्कूलों का यह जुर्माना एक सप्ताह में जमा करना होगा. जुर्माने की यह कार्रवाई स्वर्ण जयंती विहार, कोयलानगर के सुघर सिंह एकेडमी और रतनलालनगर स्थित द चिंटल्स स्कूल पर हुई है. गौरतलब हो कि पिछले दिनों स्कूलों की मनमानी के खिलाफ डीएम ने जांच बैठाई थी. यही नहीं, जितेन्द्र प्रताप…
ABC News: कानपुर में रोहिंग्या की गिरफ्तारी के बाद अब इनकी तलाश में पुलिस जुट गई है. मंगलवार को एडीसीपी साउथ महेश कुमार की अगुवाई में झकरकटी बस् अड्डे से लेकर आउटर पर रेलवे ट्रैक किनारे बनी बस्तियों में पुलिस ने गहनता से जांच की. इस दौरान झोपड़ पट्टी में मौजूद एक एक घर में लोगों से पूछताछ करने के अलावा उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच की गई. पुलिस को यहां पर बड़ी संख्या में ऐसे लोग मिले, जोकि मध्यप्रदेश के रीवा से आए हैं और यहां पर टोकरी और अन्य सामान बनाकर अपना जीवन यापन कर…
ABC News: नगर निगम सदन में मंगलवार को पार्षदों ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की. पार्षदों का कहना था कि अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर को नगर निगम सदन कार्यमुक्त करने का आदेश जारी कर चुका है. इसके बावजूद डॉ.चंद्रशेखर नगर निगम में अभी भी तैनात हैं. पार्षदों का आरोप था कि डॉ. चंद्रशेखर उनकी बात नहीं सुनते हैं और अभद्रता करते हैं. इस दौरान सदन में ही डॉ. चंद्रशेखर के खिलाफ पार्षदों ने जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया. इस पर नगर आयुक्त ने पार्षदों को शांत करते हुए कहा कि वह खुद साल 2004 के शासनादेश को…
ABC News: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से इंजीनियर की मौत के मामले में आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी की रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर ली है. मंगलवार को आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी की कोर्ट में पेशी हुई. यहां पर लंबी चली बहस के बाद कोर्ट ने छह घंटे की पुलिस रिमांड की अर्जी को मंजूर कर लिया. इसके तहत बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक डॉ अनुष्का तिवारी पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है. बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान डॉ अनुष्का तिवारी के वकीलों को एक निश्चित दूरी तक रहने की मंजूरी मिली है. बुधवार…
ABC News: जेईई एडवांस 2025 में कानपुर के कुशाग्र बैंगाहा ने ऑल इंडिया 188 रैंक हासिल की है. कुशाग्र की इस सफलता से उसके टीचर से लेकर पैरेंट्स तक सभी उत्साहित दिखाई दिए. मूल रूप से बांदा के रहने वाले व्यापारी अशोक कुमार गुप्ता के पुत्र कुशाग्र बैंगाहा ने बताया कि उसने नियमित रूप से स्कूल जाने के अलावा कोचिंग में पढ़ाए जाने वाले विषय पर ध्यान दिया. इसके बाद नोट्स को रिवाइज़ करना उसके रूटीन में शामिल रहता था. रोजाना कम से कम सात से आठ घंटे की वह सेल्फ स्टडी करता था. कुशाग्र ने पहली बार में ही…
ABC News: जूही बंबूरहिया में पिछले दिनों धंसी सड़क को लेकर विभागों की लापरवाही का क्रम लगातार जारी है. यहां पर सीवर लाइन सही न कराने और धंसी सड़क को ठीक न कराने से इसके किनारे बने मकानों को खतरा पैदा होने लगा है. अफसरों की लापरवाही से परेशान होकर पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया सड़क धंसने की वजह से हुए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और वहीं पर अंदर धरने पर बैठ गए. पार्षद शालू कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि मेट्रो, नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही से सात दिन से पहले…
ABC News: मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सफर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर श्रेय की जंग सामने देखने को मिल रही है. इसी को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सफर किया. सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, मो.हसन रूमी, नसीम सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ मेट्रो का सफर किया और इसे पार्टी मुखिया अलिेखेश यादव का विजन बताया. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के समय अखिलेश यादव ने मेट्रो के कार्य का शिलान्यास किया था. सपा विधायक शिलान्यास की तस्वीरों को भी अपने साथ लाए थे.…
ABC News: 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम बालक राम के रूप में स्थापित किए गए थे. अब दूसरी प्राण प्रतिष्ठा में भगवान राम राजा के रूप में स्थापित किए जाएंगे. राम मंदिर के पहले तल पर राजाराम का दरबार होगा. इस दरबार में भगवान राम उनके अनुज लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, माता जानकी और सेवक हनुमान होंगे. पांच जून को अयोध्या में पूरी तरह से बन कर तैयार राम मंदिर के दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में . अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओ में भी भारी उत्साह है. रामलला के दर्शन करने के बाद राजा राम की प्राण…
