ABC News: कानपुर के विकास को नया रूप देने के लिए यहां पर अब 50 हजार करोड़ रूपए की योजना बनाई गई है. इस योजना में जहां पर अलग अलग उद्योगो के लिए अलग अलग जोन बनाए जाएंगे. वहीं गंगा किनारे बनने वाले रिवर फ्रंट को बिठूर से भी जोड़ने की तैयारी है. इसके अलावा बिठूर को अयोध्या से भी सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा.
इसका नाम लवकुश मार्ग रखने की तैयारी हो रही है. इसको लेकर बुधवार को केडीए बोर्ड की हुई बैठक में भी गहन मंथन किया गया. केडीए बोर्ड अध्यक्ष और मंंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि एक सप्ताह में इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ चर्चा की जाएगी. इस योजना में उत्तर प्रदेश में केवल तीन शहरों को शामिल किय गया है. जिसमें कानपुर के अलावा मथुरा और मेरठ भी शामिल हैं. योजना में कानपुर के अंदरूनी हिस्सों के विकास के अलावा आउटर के एरिया भी शामिल किए गए हैं. योजना में जिन छह बिंदुओं पर मुख्य रूप से फोकस किया गया है.
उसमें पार्किंग जोन, वेंडिंग जोन, इंडस्ट्री को कहां कहां पर बसाना है आदि शामिल है. योजना के तहत एमएसएमई, ईवी समेत न्यू जनरेशन की जो इंडस्ट्री हैं. उसके लिए अलग अलग क्षेत्र विकसित किए जाएंगे. उन्होंने बताया कि पटना की तरह कानपुर में भी जाजमऊ से गंगा बैराज तक रिवर फ्रंट बनाया जाएगा. इसके अलावा 750 करोड़ की लागत से नरोना से किदवईनगर तक एलीवेटेड रोड, 350 करोड़ की लागत से मर्चेंट चेंबर से फूलबाग तक एलीवेटेड रोड बनेगी, 55 करोड़ से अर्रा बिनगवां मार्ग फोरलेन बनेगा, 31 करोड़ की लागत से भौंती अर्मापुर मार्ग चौड़ा होगा.

