ABC News: कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट से इंजीनियर की मौत के मामले में आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी की रिमांड कोर्ट ने मंजूर कर ली है. मंगलवार को आरोपी डॉ. अनुष्का तिवारी की कोर्ट में पेशी हुई. यहां पर लंबी चली बहस के बाद कोर्ट ने छह घंटे की पुलिस रिमांड की अर्जी को मंजूर कर लिया.
इसके तहत बुधवार सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक डॉ अनुष्का तिवारी पुलिस रिमांड मंजूर कर ली है. बताया जा रहा है कि रिमांड के दौरान डॉ अनुष्का तिवारी के वकीलों को एक निश्चित दूरी तक रहने की मंजूरी मिली है. बुधवार को जेल से रिमांड पर लेने के बाद पुलिस सबसे पहले डॉ अनुष्का तिवारी का मेडिकल कराएगी. इसके अलावा उनसे पूछताछ के लिए पुलिस ने अपने सवालों की लिस्ट भी तैयार की है. माना जा रहा है कि इस दौरान डॉ अनुष्का तिवारी को उनके क्लीनिक ले जाकर भी पुलिस पुछताछ ओर जांच कर सकती है. इस दौरान हेयर ट्रांसप्लांट के दौरान किन उपकरणों का उपयोग किया गया, इसको बरामद करने का प्रयास भी पुलिस कर सकती है.

