ABC News: मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सफर शुरू होने के साथ ही एक बार फिर श्रेय की जंग सामने देखने को मिल रही है. इसी को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर सफर किया.

सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी, मो.हसन रूमी, नसीम सोलंकी ने अपने समर्थकों के साथ मेट्रो का सफर किया और इसे पार्टी मुखिया अलिेखेश यादव का विजन बताया. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार के समय अखिलेश यादव ने मेट्रो के कार्य का शिलान्यास किया था. सपा विधायक शिलान्यास की तस्वीरों को भी अपने साथ लाए थे. मेट्रो के लिए अखिलेश यादव को धन्यवाद अदा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में इसका कार्य काफी धीमी गति से हुआ है. उन्होंने कहा कि मेट्रो जब अंतिम फेस में अपना कार्य पूरा करेगी तो उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार होगी, सपा की सरकार बनने पर मेट्रो का विस्तार शहर में अन्य स्थानों पर किया जाएगा.

