ABC News: भारतीय रिजर्व बैंक की एमपीसी ने शुक्रवार (6 जून) को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट (0.50 फीसदी) की कटौती का ऐलान किया था. अब रेपो रेट घटकर 5.5 फीसदी पर आ गई है, जो पहले 6 फीसदी थी. वहीं आरबीआई के इस फैसले के बाद बैंकों ने भी लोन पर ब्याज करना शुरू कर दिया है.
Great News for Our Valued Customers!
— Punjab National Bank (@pnbindia) June 6, 2025
Punjab National Bank Makes Your EMIs More Affordable!
Following the repo rate cut (6.00% ➝ 5.50%), Punjab National Bank has reduced its RLLR by 50 bps, effective from June 09, 2025.
💸 New Lower Interest Rates:
🏡 Home Loans from 7.45% p.a.… pic.twitter.com/3sj54vSVUD
आरबीआई की ओर से रेपो रेट में कटौती के बाद पंजाब नेशनल बैंक (PNB) समेत 5 बैंकों ने कर्ज की दरें घटाने का ऐलान किया है. रेपो रेट में बड़ी कटौती के कुछ घंटे बाद पब्लिक सेक्टर के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लेंडिंग दरों में 0.50 फीसदी की कमी का ऐलान कर दिया. इससे मौजूदा ग्राहकों की भी ईएमआई घटेगी और नए लोन लेने वालों के लिए भी ये अच्छा मौका है.पीएनबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, “हमारे मूल्यवान ग्राहकों के लिए बहुत अच्छी खबर है. पंजाब नेशनल बैंक ने आपकी ईएमआई को ज्यादा सस्ती बनाया. रेपो रेट में कटौती (6.00 फीसदी से 5.50 फीसदी) के बाद पंजाब नेशनल बैंक ने 9 जून, 2025 से प्रभावी, 0.50 प्रतिशत से रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को कम कर दिया है.” इसी के साथ बैंक का होम लोन की ब्याज दरें 7.45 फीसदी से शुरू होगा, जबकि ऑटो लोन 7.8 फीसदी से शुरू होगा. पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो बेस्ड लैंडिंग रेट्स (RBLR) में 6 जून से बदलाव किए हैं. बैंक ने आरबीएलआर को 8.85 फीसदी से घटाकर 8.35 फीसदी कर दिया है.प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में कटौती का ऐलान किया है. बैंक ने 6 महीने की एमसीएलआर को 9.9 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी कर दिया गया है. इसके अलावा 1 साल के एमसीएलआर को 10 फीसदी से घटाकर 9.8 फीसदी किया गया है. इंडियन बैंक ने बताया कि रेपो लिंक्ड बेंचमार्क लैंडिंग रेट्स 8.7 फीसदी से घटकर 8.2 फीसदी किए गए हैं. नई दरें 9 जून 2025 से लागू होंगी. यूको बैंक ने 10 जून 2025 से सभी टेन्योर के लिए अपने एमसीएलआर में 0.10 फीसदी की कटौती की है. इसका मतलब यह है कि एमसीएलआर से जुड़े लोन सस्ते हो सकते हैं.

