ABC News: बिग बॉस सीजन की एक्स और पॉपुलर कंटेस्टेंट ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा फैसला किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. बच्चों को लेकर उनकी सोच और शादी को लेकर असमंजस ने फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है. आइए जानते हैं ये एक्ट्रेस कौन है और क्यों इसने इतना बड़ा कदम उठाया है. आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 18 फेम एडिन रोज हैं, जो इन दिनों अपने निजी फैसलों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. सलमान खान के रियलिटी शो में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग में जबरदस्त इजाफा हुआ है. अब एडिन ने अपने एग्स फ्रीज कराने का बड़ा फैसला लिया है, जिसकी वजह से वह फिर से चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में एक इंटरव्यू में एडिन रोज ने खुलासा किया कि वह अपने एग्स फ्रीज कराना चाहती हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं बच्चे चाहती हूं, लेकिन मुझे नहीं पता कि वह कौन होगा जिसके साथ मैं यह कदम उठाऊंगी.’ 26 वर्षीय एडिन ने बताया कि वह आने वाले दो दिनों में इस प्रक्रिया से गुजरने की तैयारी कर रही हैं.

एडिन ने आगे कहा कि अगर ये नेचुरल रूप से होता है और उन्हें सही जीवनसाथी मिलता है तो यह ठीक है, लेकिन आज की पीढ़ी में सही साथी मिलना मुश्किल है, इसलिए वह अपनी प्रजनन क्षमता को पहले से ही सुरक्षित रखना चाहती हैं. उनका मानना है कि जीवन में किसी भी चीज के लिए तैयार रहना चाहिए. एडिन ने यह भी बताया कि इस फैसले के लिए उन्हें अपनी मां को मनाना आसान नहीं था. उनकी मां चाहती थीं कि एडिन पहले शादी करें और फिर बच्चों के बारे में सोचें, लेकिन एडिन ने अपनी मां को समझाया कि हर किसी की किस्मत एक जैसी नहीं होती, इसलिए वह अपने एग्स फ्रीज करना चाहती हैं. एडिन ने इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं, लेकिन मुझे पुरुष साथी के बारे में कोई जानकारी नहीं है.’

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें उनके जैसे खूबसूरत बच्चे चाहिए, इसलिए उन्होंने यह फैसला लिया है. फैंस भी उनके इस खुलेपन की तारीफ कर रहे हैं. एडिन रोज ने हाल ही में क्रिकेटर श्रेयस अय्यर से अपने प्यार का इजहार किया था, उन्होंने कहा कि वह श्रेयस से शादी करना चाहती हैं. हालांकि वह उनसे कभी मिली नहीं हैं. इस बयान के बाद भी एडिन सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुईं थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो एडिन ने बिग बॉस 18 में वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने नयनतारा के प्रोडक्शन हाउस के तहत ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ नाम की तमिल फिल्म की शूटिंग पूरी की है. इस फिल्म में वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका निभा रही हैं.

