ABC News: जूही बंबूरहिया में पिछले दिनों धंसी सड़क को लेकर विभागों की लापरवाही का क्रम लगातार जारी है. यहां पर सीवर लाइन सही न कराने और धंसी सड़क को ठीक न कराने से इसके किनारे बने मकानों को खतरा पैदा होने लगा है.
अफसरों की लापरवाही से परेशान होकर पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया सड़क धंसने की वजह से हुए करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में उतर गए और वहीं पर अंदर धरने पर बैठ गए. पार्षद शालू कनौजिया और पूर्व पार्षद सुनील कनौजिया ने कहा कि मेट्रो, नगर निगम और जलकल विभाग की लापरवाही से सात दिन से पहले हादसा हुआ था, जिसमें सड़क धंसी और बड़ा गड्ढा हो गया. उसके बाद अफसर जब आए तो बस फोटो खिंचाकर चले गए और आज तक न तो सीवर लाइन को सही कराया गया है और न ही गडढे को. ऐसे में हर दिन हादसे का भय बना रहता है.

