ABC News: न्यू कानपुर सिटी के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे लोगों को केडीए स्वतंत्रता दिवस पर इसकी सौगात देगा. 15 अगस्त के दिन न्यू कानपुर सिटी को केडीए लॉन्च करेगा.
केडीए बोर्ड बेठक में इसकी जानकारी देते हुए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि न्यू कानपुर सिटी में करीब 150 एकड़ जमीन का अर्जन किया गया है. यहां पर अब छोटे छोटे प्लॉट निकालने पर जोर दिया गया है. इसके तहत अब यहां पर लोअर मिडिल और मिडिल क्लास के लिए 1793 प्लॉट निकाले जाएंगे. 15 अगस्त तक यहां से जुड़ी सारी प्रक्रियाएं निपटाने के लिए केडीए अफसरों को निर्देशव दिए गए हैं. इसके अलावा बैठक में केडीए के बजट को भी पास किया गया है, जोकि 1400 करोड़ का है.

