ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर रही हैं. बीते दिनों उर्वशी रौतेला ब्लैक कलर के खूबसूरत आउटफिट के साथ रेड कार्पेट पर उतरी थीं. इस दौरान वह तोते का हैंडबैग हाथ में लिए नजर आई थीं. अब इसी बीच उर्वशी की लेटेस्ट फोटोज सामने आई हैं, जिनमें उन्होंने ब्रा के लुक का हैंडबैग ले रखा है.

हालांकि, एक्ट्रेस के नए लुक की बात करें, तो उर्वशी का ड्रेस तो कमाल का है. लेकिन, जिस चीज ने लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा खींचा है, वो उनका हैंडबैग है, जो कि बिकिनी की शेप का है. एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर अपने हैंडबैग को काफी अच्छे से फ्लॉन्ट भी किया है.

कैमरे के सामने एक्ट्रेस बैग के साथ पोज करते नजर आई हैं, जिसे लोग भी काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. उर्वशी के इस अनोखे हैंडबैग की बात की जाए, तो उनका ये बैग जूडिथ लीबर कॉउचर का है. इस बस्ट गोल्ड बिकिनी बैग की कीमत की बात करें, तो ये 5.32 लाख रुपए का है.

उर्वशी की ड्रेस की बात करें, तो उन्होंने जोलीपॉली कस्टम कॉउचर का गोल्डन गाउन पहना हुआ था. खूबसूरत आउटफिट के साथ उर्वशी रौतेला ने गले में पिंक नेकलेस पहना है. इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी काफी जंच रहा है. उर्वशी का यह लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है.

हालांकि, एक्ट्रेस के फोटोशूट की वजह से कान में जाम लगने जैसी स्थिति भी हो गई.दरअसल, एक्ट्रेस का एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जहां वो सीढ़ियों पर पोज देते दिख रही हैं. इस दौरान नीचे आने वाले सभी मेहमान फोटोबॉम्ब किए बिना उतरने की कोशिश करते दिख रहे हैं.

हालांकि, सीढ़ी पर लोगों को खड़ा देखने के बावजूद भी एक्ट्रेस फोटो क्लिक करवाते दिख रही हैं. उर्वशी रौतेला की इन तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपके जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता, आप बहुत खूबसूरत हैं.’ तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बैग का डिजाइन थोड़ा कैजुअल है.’

