ABC News: टीवी की फेमस एक्ट्रेस अवनीत कौर बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड तक पहुंच गईं हैं. 23 साल की अवनीत अपने करियर में तेजी से ऊंचाइयों को छू रहीं हैं. उन्होंने टीवी शोज के बाद कई फिल्मों में काम किया, और हाल में एक्ट्रेस ने हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज जो इस वक्त अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं.

उनके साथ अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की, जिसने खूब सुर्खियां बटोरीं, इस बीच अवनीत ने अपनी कुछ और नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें उनके रेड हॉट अवतार को देखकर इंटरनेट का टेंपरेचर हाई हो गया है.

अवनीत कौर पिछले दिनों विराट कोहली की वजह से खूब चर्चा में रहीं. इसके बाद हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ उनकी तस्वीरों ने भी जमकर सुर्खियां बटोरीं, अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें देखकर फैंस की आंखे फटी की फटी रह गईं हैं.

अवनीत ने हाल ही में जो फोटोज शेयर की हैं, उनमें उनका रेड हॉल लुक फैंस को दीवाना बना रहा है, सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने अपना खूबसूरत लुक फ्लॉन्ट किया है. इन तस्वीरों में अवनीत बेहद ग्लैमरस और हॉट दिख रहीं हैं. जिसपर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. इन तस्वीरों में अवनीत काफी हसीन लग रही हैं.

उन्होंने रेड कलर की थाई-हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें वो शानदार पोज देती नजर आ रही हैं. उनका यह सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर के साथ कंप्लीट किया है, वहीं अवनीत जिस कॉन्फिडें और एटीट्यूड के साथ पोज दे रहीं हैं, वह वाकई काबिले तारीफ है.

जिसे देखकर फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं. अवनीत ने अपनी इन तस्वीरों के साथ एक कैप्शन भी लिखा, ‘मैं अपने स्वयं के प्रेम के अमृत में डूबना चाहता हूं, मैं अपने अस्तित्व के रोमांस में विलीन होना चाहता हूं.’ बता दें, एक्ट्रेस की फोटोज बेहद हॉट और ग्लैमरस नजर आ रहीं हैं.

डीप नेकलाइन, कट-आउट डिजाइन और ट्रांसपेरेंट फैब्रिक में वह बिल्कुल फैशन मैगजीन के कवर पेज की क्वीन दिख रहीं हैं. उनके इस लुक पर फैंस की नजरें टिकी रह गई हैं, और कमेंट सेक्शन में जमकर तारीफों की बारिश कर रहे हैं.

