ABC News: पहलगाम आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत की पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक के बाद कानपुर में महाराजपुर के हाथीपुर स्थित शुभम द्विवेदी के घर पर एक बार फिर गतिविधियां तेज देखी गईं. यहां पर सुबह से ही शुभम के परिवार से मिलने वाले लोगों का तांता लगा रहा. शुभम के परिवार ने भी आतंकी ठिकानों पर की गई कार्रवाई को लेकर संतोष जताया. इस दौरान शुभम की पत्नी ऐशान्या ने पीएम मोदी, भारतीय सेना और आपरेशन सिंदूर से जुड़े सभी लोगों का धन्यवाद देने के साथ आतंकी हमले में जान गंवाने वाले सभी लोगों को शहीद का दर्जा देने की अपनी मांग को भी दोहराया.
शुभम के घर पर एक मौका ऐसा भी आया, जब सुबह के समय यहां पर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना उसकी पत्नी ऐशान्या के पैर छूने के लिए आगे बढ़े लेकिन ऐशान्या ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद सतीश महाना ने उसे गले लगाकर ढांढस बंधाते हुए हिम्मत और हौसला भी दिया. शुभम के घर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, सांसद रमेश अवस्थी, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल समेत तमाम लोग पहुंचे. इस दौरान क्या क्या गतिविधि रहीं, सभी पर एक नजर
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी शुभम के घर पहुंचे
ऑपरेशन से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद- ऐशान्या
भाई को मिले शहीद का दर्जा- सौरभ द्विवेदी
शुभम के चाचा बोले-आज शांति और सुकून मिला
शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, बोले- सेना को बधाई, सैल्यूट करते हैं
एयर स्ट्राइक पर बोले सांसद रमेश अवस्थी- पीएम मोदी ने जो कहा वो किया
एक गोली का जवाब सैकड़ो तोप से देंगे- देवेंद्र सिंह ‘भोले’ (सांसद)
एयर स्ट्राइक पर कानपुर में मनाया गया जश्न
एयर स्ट्राइक पर बोले विधायक सुरेंद्र मैथानी- जय श्री राम, हो गया काम
व्यापारियों ने भी मनाया जश्न
भाजपा नेताओं ने की आतिशबाजी
नगर निगम में महापौर और पार्षद बोले- जय हिंद की सेना

