ABC News: बहुजन समाज पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को देखते हुए संगठन की मजबूती पर काम शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में रविवार को नवीन मार्केट स्थित बसपा कार्यालय में मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली की अध्यक्षता में बैठक हुई. इस बैठक में संगठन की समीक्षा की गई.
इसके साथ ही बूथ और सेक्टर लेवल पर काडर को मजबूत करते हुए किस तरह से तैयारियां करनी हैं, इसको लेकर भी मंथन किया गया. बैठक में आए हुए कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर मायावती सरकार की उपलब्धियां भी बताने को कहा गया. मुख्य जोन इंचार्ज नौशाद अली ने कहा कि यूपी में चार बार बसपा की सरकार रही है लेकिन कभी विकास के कार्यों में भेदभाव नहीं किया गया.
उन्होंने कहा कि मायावती सरकार के समय हुए विकास कार्य और कानून व्यवस्था की आज भी लोग सराहना करते हैं, ऐेसे में इन सारी बातों को जनता के बीच जोरदारी से रखने को भी कहा गया. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन मजबूत है और इसका नतीजा 2027 के विधानसभा चुनावों में दिखेगा.

