ABC News: आतंक के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर कानपुर में भाजपा नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली. इसमें उत्तर जिले ने जहां मोतीझील स्थित कारगिल पार्क से यात्रा निकाली तो दक्षिण जिले ने श्यामनगर में शुभम द्विवेदी के घर से यात्रा निकाली.
इस तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं के हाथों में तिरंगे के साथ ही कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के पोस्टर भी दिखाई दिए.
देशभक्ति के गीतों के बीच निकली तिरंगा यात्रा में सांसद रमेश अवस्थी, विधायक नीलिमा कटियार, सुरेंद्र मैथानी, महापौर प्रमिला पांडेय, उत्तर जिलाध्यक्ष समेत अन्य भाजपा नेता शामिल हुए. भाजपा नेताओं तिरंगा यात्रा के जरिए सेना के शौर्य और पराक्रम के बारे में आम लोगों को जानकारी दी. इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के भी नारे लगाए गए.

