ABC News: कानपुर में भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के सामने रामनवमी के दौरान हुए हंगामे में दर्ज मुकदमों का मामला उठाया गया.
इसको लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का कहना है कि रामनवमी के दौरान क्या हुआ, किस परिप्रेक्ष्य में मुकदमे दर्ज कराए गए, अभी इसकी पूरी जानकारी नहीं है लेकिन इन सारे मामलों को दिखवाया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी सच्चाई का पता करेंगे और अगर कोई अधिकारी दोषी हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी, किसी कार्यकर्ता पर कोई कार्रवाई नहीं होगी. इस दौरान विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की वजह से बीजेपी नंबर वन पार्टी है, अन्य पार्टियों में अध्यक्ष बनने के लिए एक परिवार में जन्म लेना जरूरी होता है लेकिन बीजेपी में ऐसा नहीं है. सपा पर लोकसभा में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि 2027 में वह पूरी तरह से समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी, कहा कि सपा के गुंडों ने जितनी जमीनों पर कब्जा किया, सभी की सूची जारी की जाएगी. तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को लेकर कहा कि यह सब मोदी जी की वजह से संभव हुआ है.

