ABC News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल को प्रस्तावित कानपुर दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच हलचल तेज हो गई है. इसको लेकर शनिवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार और डीएम जितेंद्र कुमार सिंह ने निरालानगर रेलवे ग्राउंड का निरीक्षण किया.

आपको बता दें कि 24 अप्रल को पीएम नरेंद्र मोदी कानपुर आकर अंडरग्राउंड रूट पर मेट्रो के कॉर्मशियल रन का शुभारंभ करेंगे. माना जा रहा है कि यही पर पनकी पॉवर हाउस के शुभारंभ के साथ अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसको लेकर निरालानगर मैदान में जनसभा भी होनी है. इसी को लेकर पुलिस आयुक्त और डीएम ने ग्राउंड का जायजा लिया. इस दौरान मैदान में बनने वाले हैलीपेड, सफाई से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर भी मंथन किया गया.

