ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक बंद मकान के अंदर युवक का न्यूड अवस्था में चारपाई पर शव मिला. मृतक का दोस्त जब घर आया, तो उसे युवक का न्यूड अवस्था में शव मिला. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम साक्ष्य एकत्र करने के साथ विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है.

पुलिस की जांच पड़ताल में मृतक की पहचान विकास दीक्षित के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी है. पत्नी और बेटी दस दिन पहले कालपी में रिश्तेदार के घर मुंडन कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं. घर पर इस समय विकास अकेले ही रह रहे थे. शनिवार दोपहर विकास से मिलने के लिए उनका दोस्त राजन दुबे जब आया तो उसने चारपाई पर न्यूड अवस्था में उसका शव देखा, फिर उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी.

मृतक के घर के दरवाजे पर पुलिस को जूतों के निशान मिले हैं. पुलिस का कहना है कि हत्या और आत्महत्या, दोनों ही बिंदुओं पर घटना की पड़ताल करायी जा रही है, पोस्टमॉर्टम में मौत की सही वजह पता लगेगी.

