ABC News: कानपुर के फजलगंज थानाक्षेत्र में शनिवार सुबह पेंट फैक्ट्री में अचानक आग लग गई. फैक्ट्री में पेंट और केमिकल भरा होने की वजह से कुछ ही पलों में आग काफी ज्यादा भयावह हो गई.
बताया जा रहा है कि आग की घटना फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल में हुई. जिस समय यहां पर आग लगी, उस समय सभी मजदूर काम कर रहे थे. आग के विकराल रूप धारण करते हुए हड़कंप मच गया और मजदूर भाग खड़े हुए. फैक्ट्री की ऊपरी मंजिल से निकल रही लपटें देखकर आसपास रहने वाले लोग भी दहशत में आ गए.
आग की विकरालता का इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गोविंदनगर, शास्त्रीनगर, गुमटी आदि जगहों से भी इसका धुआं साफ तौर पर दिखाई दे रहा था. फैक्ट्री प्रबंधन की सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं.
यहां पर दमकल कर्मियों पर एक तरफ आग पर काबू पाना शुरू किया, वहीं दूसरी तरह फैक्ट्री के अंदर रखे केमिकल के ड्रमों को निकालना शुरू किया, जिससे कि फैक्ट्री में लगी आग का दायरा और ज्यादा न फैले.

