Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग के दसवें मुकाबले में टूर्नामेंट का पहला शतक आया. इस मुकाबले में प्रियांशु पांडेय के शानदार शतक की बदौलत मयूर मिरेकल्स ने एकतरफा मुकाबले में टीएसएच ब्लास्टर्स को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी. इस हार के साथ ही टीएसएच ब्लास्टर्स पहली ऐसी टीम बन गई है, जो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है. ग्रीनपार्क में केपीएल का दसवां मुकाबला शुक्रवार को मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर और टीएसएच ब्लास्टर्स के बीच खेला गया. यहां पर टॉस जीतकर टीएसएच ब्लास्टर्स ने पहले बैटिंग का निर्णय लिया. टीएसएच ब्लास्टर्स को उसके ओपनर बल्लेबाज…
ABC News: कानपुर में किदवईनगर से यशोदानगर जाने वाले मार्ग पर एच ब्लॉक सबस्टेशन के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर टायर पंचर बनाने वाली दुकानों में आग लग गई. आग कैसे लगी, इसको लेकर स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल पायी लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. यहां पर लगी आग थोड़ी ही देर में इतनी भयावह हो गई कि करीब पांच किलोमीटर दूर से उसका धुआं उठता हुआ देखा गया. इस दौरान किदवईनगर से यशोदानगर जाने वाले मार्ग पर राहगीरों की भीड़ लग गई. आग लगने की सूचना पर मौके…
ABC News: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग का आठवां मुकाबला आरएलएल गंगा बिठूर और जेके कैंट स्पार्टंस के बीच खेला गया. रोमांचक मैच में गंगा बिठूर की टीम ने जेके कैंट स्पार्ट्ंस को छह रनों से हरा दिया. गंगा बिठूर की तरफ से अनमोल पांडेय ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और अंतिम ओवरों में जेके कैंट स्पार्ट्ंस के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.टूर्नामेंट में गंगा बिठूर की यह तीसरी जीत है. इससे पहले टॉस जीतकर पहले खेलने उतरी आरएलएल गंगा बिठूर की टीम ने प्रशांत अवस्थी की कप्तानी पारी के दम पर निर्धारित 20…
ABC News: कानपुर के अरौल में एक किशोर की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि अभियुक्तों ने किशोर का चेहरा कूचने के बाद पास के जंगल में सूखे कुएं में उसका शव फेंक दिया. इसके बाद उसी के मोबाइल से परिजनों को वॉट्सऐप मैसेज कर 10 लाख रूपए की फिरौती मांगी. बताया जा रहा है कि फिरौती मांगने की बात पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है. वहीं, किशोर की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है. बिल्हौर के मकनपुर गांव निवासी नज़ीर अहमद प्रॉपर्टी डीलर हैं. उनके…
ABC News: औरंगजेब की तारीफ करने पर घिरे समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी का विरोध अब कानपुर में भी शुरू हो गया है. इसको लेकर सिख वेलफेयर सोसाइटी ने गुमटी स्थित श्री गुरू गोविंद सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया और सपा नेता के पुतले को आग के हवाले किया. सपा नेता और विधायक अबु आजमी के औरंगजेब की तारीफ पर दिए गए बयान का विरोध करते हुए सिख वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि उनका यह बयान सपा की मानसिकता को दर्शाता है क्योंकि औरंगजेब ने सिखों के नौवें गुरू…
ABC News: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में प्रतियोगिता का छठा मुकाबला आरएलएल गंगा बिठूर और टीएसएच ब्लास्टर्स आर्यनगर के बीच हुआ. इस मैच में आरएलएल गंगा बिठूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. गंगा बिठूर की जीत में बल्लेबाज शुभम चौधरी और गेंदबाजी में अनमोल पांडेय हीरो रहे. इससे पहले गंगा बिठूर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 181 रन बनाए. गंगा बिठूर की तरफ से शुभम चौधरी ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. शुभम ने अपनी…
ABC News: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद लूटपाट का मामला सामने आया है. महिला रात में अपने दो बच्चों के साथ अकेली थी. घटना भीतरगांव इलाके में रिंद नदी किनारे बसे गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला के घर चोरी की नीयत से युवक दाखिल हो गया. खटपट की आवाज सुन महिला जागकर कमरे में पहुंची और चोर को देख भिड़ गई. चोर ने घर में महिला को अकेले पाकर दुष्कर्म किया और जेवरात लेकर भाग गया. पीड़ित पीड़िता के पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं. महिला की शिकायत…
ABC News: कानपुर में एक ऐसा चोर पकड़ा गया है, जिसकी पत्नी जौनपुर में ग्राम प्रधान है. चोर भी इतना हाईफाई निकला कि वह अपने दो साथियों के साथ मुंबई से फ्लाइट के जरिए कानपुर पहुंचा. यहां पर लग्जरी होटल में रुका और कारोबारी बनकर रेकी की. बताया जा रहा है कि मंगलवार रात तीनों कलक्टरगंज इलाके में ज्वैलरी की दुकान पर चोरी करने पहुंचे. दुकान का शटर काट रहे थे, तभी आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए. इस पर वह मौके से भागने लगे, इस दौरान भीड़ ने एक चोर चंद्रभान पटेल को दौड़ाकर पकड़ लिया. जबकि उसके…
ABC News: नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदानगर इलाके के कुंज बिहार में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पांच बसें जल गईं. आग की सूचना पर मौके पर पहुंची किदवईनगर और फजलगंज फायर स्टेशन के दमकल वाहनों ने एक घंटे में उस पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अग्निकांड में दो सीएनजी और तीन डीजल बसें जली हैं. बताया जा रहा है कि कुंज बिहार निवासी राजेश पांडेय ट्रांसपोर्ट सर्विस चलाते हैं. उनके पास आठ बसें हैं जिन्हें वह फैक्टरियों में कर्मचारियों को लाने -ले जाने के लिए कॉन्ट्रेक्ट पर लगाए हैं. उनके घर के सामने…
ABC News: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान फिल्म सिकंदर के जरिए कमबैक करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कुछ समय पहले ही मेकर्स ने फिल्म सिकंदर का टीजर फैंस के साथ शेयर किया था जिसमें सलमान खान ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आए थे. इसी बीच फिल्म सिकंदर के मेकर्स ने सलमान खान के फैंस को एक और शानदार तोहफा दे डाला है. #ZohraJabeen out nowhttps://t.co/hoMBsR5ObF #SajidNadiadwala’s #Sikandar Directed by @ARMurugadoss @iamRashmika @DOP_Tirru @ipritamofficial @TheFarahKhan @SameerAnjaan #DanishSabri @AzizNakash @DevNegiLive @mellowdofficial @NGEMovies @ZeeMusicCompany @PenMovies… pic.twitter.com/yUdcoPdP7D— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) March 4, 2025 हाल ही में मेकर्स ने फिल्म सिकंदर के पहले…
ABC News: कानपुर प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में पहली बार हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिला. यहां पर कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जेके कैंट स्पार्टंस को सात विकेट से करारी शिकस्त दी. कानपुर प्राइम इंडियंस के बल्लेबाज फैज अहमद, शौर्य सिंह और विशाल पांडेय के शानदार प्रदर्शन ने जेके कैंट स्पार्टंस के बल्लेबाज अलमास शौकत की पारी को फीका कर दिया. ग्रीनपार्क में केपीएल का चौथा मुकाबला हाई स्कोरिंग वाला रहा. जिसमें पहले खेलते हुए जेके कैंट स्पार्टंस ने चार विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए. जेके कैंट स्पार्टंस की तरफ…
ABC News: अपने औचक निरीक्षण के जरिए सरकारी विभागों की कार्यशैली से लगातार मुखातिब हो रहे डीएम जितेंंद्र प्रताप सिंह ने मंगलवार को उर्सला अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान यहां पर वार्ड में भर्ती मरीजों से न केवल बातचीत की, बल्कि यहां पर नागरिक सुविधाएं किस प्रकार से डेवलप हैं, उनके बारे में भी जाना. पूरे निरीक्षण के दौरान सबसे ज्यादा लापरवाही जिस बात की सामने आयी, उसमे यह था कि उर्सला अस्पताल के डायरेक्टर से लेकर सीएमओ शासन के आदेशों के प्रति लापरवाह बने हुए हैं. डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के आदेश है कि…
ABC News: विधानसभा के मौजूदा सत्र में एक ऐसा वाक्या सामने आया, जिसने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का पारा हाई कर दिया. दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा मंडप के प्रवेश द्वार पर पान मसाला थूके जाने की सूचना मिली. इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने तत्काल पहुंचकर सफाई कराई. उन्होंने संबंधित विधायक के इस व्यवहार की भर्त्सना की. इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा की गरिमा और स्वच्छता बनाए रखने के संकल्प को दोहराया. साथ ही एक अनुशासनहीन घटना पर नाराजगी जताई. इसके बाद सदन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा के प्रति…
ABC News: कानपुर मेट्रो के तेजी से होते कार्य के बीच अब चुन्नीगंज से नरोना चौराहे तक सड़क निर्माण पूरा कर लिया गया है. मेट्रो अफसरों का कहना है कि अंडरग्राउंड रूट पर कार्य खत्म होने के बाद अब सड़कों की मरम्मत समेत अन्य कार्य किए जा रहे हैं. इस दौरान चुन्नीगंज स्टेशन, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा और नयागंज स्टेशन के निकट सड़कों के रेस्टोरेशन का कार्य किया गया. सड़क के साथ-साथ यहां पर फुटपाथ भी तैयार हो चुके हैं. माल रोड के पूरी तरह बन जाने से शहर के इस प्रमुख हिस्से में यातायात को सुगम बनाने में काफी…
ABC News: ग्रीनपार्क स्टेडियम में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में सोमवार को दूसरा मुकाबला आरएलएल गंगा बिठूर और मयूर मिेरेकल्स कल्याणपुर के बीच खेला गया. एक दिन पहले सुपर ओवर में जीत हासिल करने वाली आरएलएल गंगा बिठूर की टीम अगले ही दिन मयूर मिरेकल्स कल्याणपुर से अपना दूसरा मैच 25 रन से हार गई. मयूर मिरेकल्स की तरफ से सौरभ यादव ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट दर्ज किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरएलएल गंगा बिठूर की टीम ने एक दिन पहले की तरह दूसरे मैच में भी शुरूआती विकेट जल्द गंवा दिए. पारी…
ABC News: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को आईपीएल 2025 सीजन से पहले टीम का कप्तान बनाने की घोषणा की है, जबकि ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर टीम के उपकप्तान होंगे. रहाणे की अगुआई में केकेआर की टीम खिताब का बचाव करने के इरादे से उतरेगी. पिछले सत्र में श्रेयस अय्यर ने टीम की कमान संभाली थी और 10 साल के इंतजार के बाद टीम को खिताब दिलाया था. Honored and excited to lead @KKRiders in the upcoming IPL season! Looking forward to the challenge and giving it our all. Korbo Lorbo Jeetbo 💪🔥 #IPL2025 https://t.co/WNTBzNmPSf— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88)…
ABC News: कानपुर प्रीमियर लीग का रविवार शाम को धमाकेदार आगाज हुआ. पूरे देश मेें पहली बार जिला स्तर पर आयोजित हो रही किसी प्रीमियर लीग के इस धमाकेदार आगाज में बॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अंकित तिवारी ने जैसे ही अपने गीतों को सुनाया, तो ग्रीनपार्क में मौजूद हजारों दर्शक झूम उठे. ‘सनम तेरी कसम’, ‘तेरी ओर चलया’ के बाद जैसे ही उन्होंने अपना सुपरहिट गीत ‘अपने करम की कर अदाएं’ ‘तू है कि नहीं’ और ‘तेरी गलियां’ ‘झूमे जो पठान’ सुनाया, तो ग्रीनपार्क में मौजूद हर दर्शक के कदम थिरकने को मजबूर हो गए. कभी मोबाइल की…
ABC News: बहुजन समाज पार्टी में चल रहा घमासान थमने का नाम नहीें ले रहा है. रविवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा फैसला सुनाया. उन्होंने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया. आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के निष्कासन के बाद उनका यह दूसरा बड़ा फैसला है. वहीं आकाश के भाई आनंद कुमार और रामजी गौतम को बड़ी जिम्मेदारी दी. दोनों को नेशनल कोआर्डिनेटर बनाया गया है. इस मौके पर मायावती ने कहा कि अब मेरे जिंदा रहने तक कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा. पार्टी और मूवमेंट के हित में रिश्ते नातों का कोई महत्व नहीं…
ABC News: कानपुर के शिवराजपुर थानाक्षेत्र में युवक का रक्तरंजित अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि युवक बिल्हौर में एक शादी समारोह में गया था. यहीं पर उसके पास उसके दोस्त का फोन आया, जिसने विवाद होने की जानकारी दी थी. परिजनों ने युवक की कार से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है कि मृतक के सिर पर लोहे की रॉड से भी हमला किया गया है. सूचना पर एसीपी समेत फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है. शिवराजपुर के बुद्धपुर गांव के पास जिस युवक…
ABC News: कानपुर में नाले, नालियों और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहीं महापौर प्रमिला पांडेय अब खुली जीप में बैठकर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी देंगी. दरअसल, महापौर प्रमिला पांडेय यह कदम इसलिए उठा रही हैं क्योंकि अभियान के दौरान अवैध कब्जेदार यह आरोप लगाते हैं कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई. कल्याणपुर-पनकी रोड से अभियान की शुरूआत करने के बारे में जानकारी देती महापौर ने कहा कि वह खुद अवैध कब्जेदारों के बीच ऐलान कर उन्हें चार दिन का समय देंगी. इसके बाद भी अगर अवैध कब्जे मिलते…
