Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: आईआईटी कानपुर में साइबर सुरक्षा हैकथॉन 2025 के विजेताओं का ऐलान कर दिया गया. तीन दिनों तक आईआईटी कानपुर में चले हैकथॉन में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए, जिसमें स्टार्टअप ट्रैक विजेताओं में आईआईएम लखनऊ के नमन अरोड़ा शामिल रहे. नमन के क्लोज एआई टेक प्रोजेक्ट ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया. इसमें पहले पुरस्कार के रूपए में उन्हें 3 लाख रुपये और 5,000 डॉलर के एडब्ल्यूएस क्लाउड क्रेडिट जीते. दूसरा पुरस्कार क्वांटमवीव इंटेलिजेंस को मिला, जिसने 2 लाख रुपये और 5,000 डॉलर के एडब्ल्यूएस क्लाउड क्रेडिट जीते, जबकि रेडैक्ट लैब्स ने तीसरा पुरस्कार जीता, जिसने 1 लाख…
ABC News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मेें बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया. जब यहां पर मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना पर मौके पर पहुंची स्वरूपनगर पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. बताया जा रहा है कि जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के फॉर्मेसी छात्रावास के रूम नंबर 14 में छात्र ने आत्महत्या की है. पुलिस की जांच पड़ताल में साथी छात्रों ने बताया कि रोज की तरह वह लोग क्लास अटेंड करने के लिए गए हुए थे. जबकि रूम नंबर 14 में रह रहा नवीन बस्ती, बिधूना औरैया निवासी प्रशांत शुक्ला बुधवार को क्लास नहीं…
ABC News: कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाहनों की चेकिंग करते हुए एसीपी चकेरी ने मवेशियों से लदे 10 वाहनों को पकड़ा. बताया जा रहा है कि जो वाहन पकड़े गए, उसके अंदर मवेशियों को बड़ी ही बेदर्दी से भरा गया था. वाहनों के अंदर हालात ऐसे थे कि मवेशी हिल तक नहीं पा रहे थे. इस दौरान वाहन चालकों को पकड़कर उन्हें थाने भेजा गया. पुलिस का कहना है कि जो वाहन पकड़े गए हैं.उसमें आठ चकेरी और दो महाराजपुर थानाक्षेत्र से पकड़े गए हैं. वाहन चालकों को हिरासत मेें लेकर…
ABC News: हैलट अस्पताल के डॉक्टरों ने एक ऐसे मरीज को फिर से स्वस्थ कर दिया है, जिसने सल्फास की एक दो नहीं बल्कि पांच गोलियां खा ली थीं. काफी गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में लाया गया युवक इलाज के बाद अब पूरी तरह से स्वस्थ है. बताया जा रहा है कि कन्नौज के भदौसी निवासी श्रीराम शर्मा ने पिछले महीने पढ़ाई के लिए फीस न भर पाने पर निराश होकर सल्फास की पांच गोलियां खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी. काफी ज्यादा गंभीर हालत में उसे 27 जनवरी को हैलट इमरजेंसी में लाया गया. जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के…
ABC News: संगमनगरी में 13 जनवरी से आयोजित हो रहा दिव्य-भव्य धार्मिक, सांस्कृतिक समागम ‘महाकुंभ 2025’ अब इतिहास रच चुका है. यहां अब तक 55 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम में सनातन आस्था की पावन डुबकी लगाकर धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की अद्वितीय मिसाल कायम की है. 55 करोड़ से अधिक की यह संख्या किसी भी धार्मिक, सांस्कृतिक या सामाजिक आयोजन में मानव इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी सहभागिता बन चुकी है. एक अनुमान के मुताबिक भारत में कुल 110 करोड़ सनातनी निवास करते हैं. इस लिहाज से महाकुंभ में देश की आधे सनातनी त्रिवेणी संगम…
ABC News: ग्रीनपार्क में शुरू हुए कर्नल सीके नायडू ट्राफी के सेमीफाइनल में पंजाब ने पहले दिन अपनी बैटिंग से स्थिति को काफी मजबूत कर लिया है. यूपी के खिलाड़ियों को पूरे दिन विकेट के लिए जूझना पड़ गया. इससे पहले टॉस जीतकर पंजाब ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. पंजाब के ओपनर बल्लेबाज जसकरन वीर सिंह और हरनूर सिंह ने टीम को सधी शुरूआत दी लेकिन 40 के स्कोर पर हरनूर सिंह, शुभम मिश्रा का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद जसकरन और कप्तान उदय शरण ने यूपी के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. जसकरन ने…
ABC News: दो मार्च से शुरू हो रही कानपुर प्रीमियर लीग के मैच शेड्यूल का ऐलान हो गया है. बेनाझावर स्थित होटल में आयोजित समारोह में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने लॉटरी से मैच शेड्यूल को निकाला. शेड्यूल के तहत दो मार्च को केपीएल का सबसे पहला मुकाबला गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स के बीच आयोजित होगा. इस दौरान यहां पर केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर, केपीएल के सभी फ्रेंचाइजी ओनर और अन्य लोग मौजूद रहे. गौरतलब हो कि देश में जिला स्तर पर पहली बार आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग में विधानसभाओं के हिसाब से छह टीमें…
ABC News: दो मार्च से शुरू होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं. इसकेा लेकर केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया. इस दौरान केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सीएम योगी को टूर्नामेंट के प्रतीक चिंह के रूप में बैट और बॉल भी भेंट की. उन्होंने बताया कि देश में पहली बार शहर स्तर पर क्रिेकेट की यह लीग आयोजित हो रही है, जिसमें नई प्रतिभाएं लोगों के सामने आएंगी. आने वाले समय में यह प्रतिभाएं आईपीएल से लेकर भारतीय…
ABC News: इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन यानी आईपीएल 2025 के शेड्यूल का एलान कर दिया गया है. आईपीएल 2025 का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच केकेआर को होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में 22 मार्च को खेला जाएगा. वहीं आईपीएल 2025 का फाइनल 25 मई को खेला जाएगा. 23 मार्च को आईपीएल का एल क्लासिको यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा. 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे. इनमें नॉकआउट राउंड भी शामिल है. इस दौरान 22 मार्च से…
ABC News: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है. महाकुंभ के दौरान हुई विभिन्न घटनाओं का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह डबल इंजन नहीं डबल ब्लंडर की सरकार है, जोकि इतनी भीड़ का पहले से अंदाजा नहीं कर सकी. उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री ने पूरे आयोजन में 100 करोड़ लोगों के इंतजाम का दावा किया था, तो अब तक जो 60 करोड़ लोग पहुंचे, उनके लिए क्यों सही से व्यवस्था नहीं हो पायी. हर तरफ व्यवस्था फेल नजर आ रही है. सपा मुखिया ने कहा कि…
ABC News: कानपुर मेें स्वास्थ्य महकमे के क्या हालात है,, इसकी बानगी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह के निरीक्षण में देखने को मिल रही है. सीएचसी से लेकर पीएचसी में जहां मरीजों का इलाज ढंग से नहीं किया जा रहा है तो कहीं पर फार्मासिस्ट ही डॉक्टरों की मौजूदगी में बच्चों का इलाज कर रहे हैं. डीएम की तरफ से बार बार सवाल उठाए जाने के बावजूद हालातों में सुधार नहीं दिख रही है. इसी का एक नजारा रविवार को फिर नजर आया, जब डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह अरबन पीएचसी केपीएम अस्पताल में निरीक्षण करने पहुंचे. शासन की तरफ से चलाए…
Kanpur: मलेशिया की तकनीक से होगी 40,000 करोड़ की बचत, नितिन गडकरी बोले- नॉलेज से बदल सकते हैं दुनिया
ABC News: कानपुर आए राष्ट्रीय राजमार्ग, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करने का आह्वान किया है. उन्होंन कहा कि ज्ञान और टेक्नोलॉजी के दम पर ही देश को आगे ले जाया जा सकता है. कानपुर में चल रहे मेट्रो के कार्य को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि अभी जो मेट्रो के पिलर होते हैं, उनमें दो पिलर की दूरी 30 मीटर की होती है लेकिन मलेशिया की तकनीक से अब यह दूरी 120 मीटर की होगी. जब उन्होंने पीएम मोदी को यह बात बताई तो उन्होंने अरबन…
ABC News: मणिपुर में चल रही राजनीतिक सरगर्मी के बीच राष्ट्रपति शासन लागू किया गया है. राज्य के सीएम एन बीरेन सिंह ने 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है. मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला और अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने आज ही राजभवन में बैठक की थी. इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की तैनाती और परिचालन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई. मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा के चलते बीरेन सिंह की लगातार आलोचना हो रही थी. बता दें कि मुख्यमंत्री बिरेन…
ABC News: कानपुर में जिस तरह से स्मार्ट सिटी के तहत ट्रैफिक कंट्रोल के लिए इंटीग्रेटेड कॉमन कमांड सेंटर नगर निगम में बना है. ठीक उसी तर्ज पर अब क्राइम कंट्रोल के लिए अत्याधुनिक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा. इसका निर्माण भी स्मार्ट सिटी के तहत किया जाएगा. इसको लेकर मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी बोर्ड की गुरूवार को हुई बैठक में फैसला किया गया. मंडलायुक्त ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के साथ बैठक कर इस बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी, जिसमें वाहन चोरी, डकैती, बैंकों में होने वाली घटनाओं समेत क्राइम कंट्रोल के अन्य सभी…
ABC News: अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने शतक का आंकड़ा छू लिया है. यह शुभमन गिल के वनडे करियर का 7वां शतक है. भारतीय ओपनर ने 95 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. हालांकि, 112 रनों के व्यक्गित स्कोर पर वह आदिल रशीद का शिकार बनकर पवेलियन वापस लौट गए. इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा जल्दी पवैलियन लौट गए, लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली के…
ABC News: चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की तरफ से होने वाली मुफ्त सुविधाओं की घोषणा पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जाहिर की है. बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि बहुत से लोग मुफ्त सुविधाओं के चलते काम नहीं करना चाहते. इस तरह से परजीवियों का एक नया वर्ग देश मे तैयार हो रहा है. कोर्ट ने यह टिप्पणी शहरों में रहने वाले बेघर लोगों को रैन बसेरा उपलब्ध करवाने से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान की. शहरी बेघरों को रैन बसेरा उपलब्ध करवाने को लेकर याचिका सुप्रीम कोर्ट में कई सालों से लंबित है. इस मामले…
ABC News: कानपुर में पहली बार आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है. आर्यनगर के गैंजेस क्लब में शुरू हुई नीलामी में टीम फ्रेंचाइजी का काफी उत्साह देखा जा रहा है. नीलामी में अब तक सबसे महंगे प्लेयर के रूप में कृतज्ञ कुमार सिंह बिके हैं. कृतिग्य को कानपुर प्राइम इंडियंस ने 2.10 लाख रूपए में खरीदा है. कृतज्ञ के अलावा फैज अहमद को कानपुर प्राइम ने 1.50 लाख रुपए में खरीदा है. इसके अलावा अंडर 19 विश्व कप की उपविजेता टीम के खिलाड़ी आदर्श सिंह सवा लाख में बिके हैं. उन्हें…
ABC News: नौबस्ता चौराहा से हमीरपुर के बीच लगातार बढ़ते हादसों के बाद अब इस हाइवे को सिक्स लेन करने की कवायद शुरू हो गई है. हालांकि, एनएचएआई के अफसर अभी फोर लेन का ही प्रस्ताव तैयार करने में जुटे हैं लेकिन डीएम ने इस हाइवे पर सिक्स लेन की जरूरत बताते हुए इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं. दरअसल, नौबस्ता से हमीरपुर के बीच बढ़ते हादसों के बाद डीएम ने सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए अफसरों की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में एनएच के अफसरों ने बताया कि नौबस्ता चौराहा से हमीरपुर तक…
ABC News: दिल्ली विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है. अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के कई बड़े चेहरे चुनाव हार गए हैं. हालांकि, आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है. विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर भाजपा के प्रवेश वर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हरा दिया है. केजरीवाल को 3182 वोटों से हार मिली है. अरविंद केजरीवाल की हर की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की. फिलहाल,…
ABC News: कानपुर में जीटी रोड पर जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रस्तावित एलीवेटेड कॉरीडोर की कनेक्टिविटी घंटाघर से भी दी जाएगी. इससे नयागंज, कलक्टरगंज, परेड, लाटूश रोड, मेस्टन रोड, मालरोड, हरबंश मोहाल, कैंट, हूलागंज, बिरहाना रोड समेत अन्य मोहल्लों का भी चकेरी एयरपोर्ट से संपर्क हो जाएगा. गोल चौराहा से रामादेवी चौराहा तक प्रस्तावित एलीवेटेड कॉरीडोर को लेकर गुरूवार को मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें घंटाघर से एलीवेटेड रोड की कनेक्टिविटी को लेकर सहमति बनी. उद्योग निदेशालय में आयोजित इस बैठक में डीपीआर गठन को लेकर भी मंथन किया गया. एलीवेटेड रोड…
