ABC News: कानपुर में पहली बार आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हो गई है. आर्यनगर के गैंजेस क्लब में शुरू हुई नीलामी में टीम फ्रेंचाइजी का काफी उत्साह देखा जा रहा है.

नीलामी में अब तक सबसे महंगे प्लेयर के रूप में कृतज्ञ कुमार सिंह बिके हैं. कृतिग्य को कानपुर प्राइम इंडियंस ने 2.10 लाख रूपए में खरीदा है. कृतज्ञ के अलावा फैज अहमद को कानपुर प्राइम ने 1.50 लाख रुपए में खरीदा है. इसके अलावा अंडर 19 विश्व कप की उपविजेता टीम के खिलाड़ी आदर्श सिंह सवा लाख में बिके हैं. उन्हें सीसामऊ फ्रेंचाइजी ने खरीदा. वहीं प्रशांत अवस्थी को 90 हजार में गंगा बिठूर ने लिया. अलमास शौकत को 1.20 लाख में कैंट स्पाट्ंस ने लिया. जबकि अंश तिवारी को 40 हजार में टीएसएच ब्लास्टर आर्यनगर खरीदा है. इससे पहले गैंजेस क्लब में केपीएल नीलामी की शुरुआत केसीए चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने घंटी बजाकर की. नीलामी के लिए ऑक्शन एरीना को बिल्कुल आईपीएल की तरह सजाया गया था.नीलामी में सभी छह फ्रेंचाइजी राउंड टेबल पर अपने स्पॉटिंग स्टॉफ के साथ पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदने के बोली लगाती रहीं. खिलाड़ियों की प्रेजेंटेशन देने के लिए स्टेज पर अभिनेत्री श्रृष्टि रोड़े ने यहां पर अपने चिर परिचित अंदाज में दिखीं.

