ABC News: कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई, जब वाहनों की चेकिंग करते हुए एसीपी चकेरी ने मवेशियों से लदे 10 वाहनों को पकड़ा. बताया जा रहा है कि जो वाहन पकड़े गए, उसके अंदर मवेशियों को बड़ी ही बेदर्दी से भरा गया था. वाहनों के अंदर हालात ऐसे थे कि मवेशी हिल तक नहीं पा रहे थे. इस दौरान वाहन चालकों को पकड़कर उन्हें थाने भेजा गया.

पुलिस का कहना है कि जो वाहन पकड़े गए हैं.उसमें आठ चकेरी और दो महाराजपुर थानाक्षेत्र से पकड़े गए हैं. वाहन चालकों को हिरासत मेें लेकर इसके बारे में पूछताछ की जा रही है. गौरतलब हो कि महाराजपुर के रास्ते उन्नाव तक बड़े पैमाने पर पशु तस्करी की जाती है. इसको लेकर कई बार सवाल भी उठ चुके हैं. पुलिस का कहना है कि पूरे सिंडीकेट के बारे में पता लगाया जा रहा है.
एसीपी चकेरी ने बताया कि सभी ट्रक कौशांबी से उन्नाव जा रहे थे. सभी 10 ट्रकों को सीज कर दिया गया है. सभी ट्रक मिलकर करीब पचास अभियुक्त और करीब 400 मवेशी पकड़े गए हैं.

