Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर मेें चार्ज लेने के बाद डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह एक्शन में दिखाई दे रहे हैं. इसका नजारा उस समय दिखाई दिया, जब रविवार की छुट्टी के दिन वह सीसामऊ नाले के टैपिंग प्वाइंट पर निरीक्षण करने पहुंच गए. जल निगम अधिकारियों के साथ बकरमंडी समेत अन्य स्थानों का जायजा लेते हुए डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सीसामऊ नाले से किसी सूरत में पानी गंगा में नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दौरान और ज्यादा सतर्कता की आवश्यकता है कि सीवर का पानी किसी सूरत में गंगा में न मिले.…
ABC News: हरिद्वार के शिवालिक नगर बीजेपी नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी व निवर्तमान अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रचार में निकाले गए रोड शो के दौरान घायल हुई महिला कार्यकर्ता का हाल खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जाना है. आपको बता दें कि जिस रोड शो में महिला कार्यकर्ता घायल हुई थी, उसमें खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी मौजूद थे. इसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने घायल महिला कार्यकर्ता से फोन पर बात की. सीएम धामी ने घायल महिला का हालचाल जानते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बताया जा रह है कि महिला कार्यकर्ता के घायल होने…
ABC News: बागेश्वर में उत्तरायणी मेले में बाहर से व्यापार करने आए समुदाय विशेष की दुकान पर थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात को सोशल मीडिया पर एक दुकान में थूककर रोटियां बनाने का वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि, एबीसी न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. वडियो में दुकान में रोटी बना रहा युवक तंदूर में रोटियां डालने से पहले उन पर थूकते…
ABC News: कानपुर के घाटमपुर स्थित पतारा की स्टेट बैंक आफ इंडिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर तमंचे और पेचकस से लैस एक बदमाश ने लूट का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि हथियाबंद बदमाश सुबह स्टेट बैंक पतारा की ब्रांच में घुस गया और लूट के प्रयास में पहले उसने यहां पर तैनात गले के गार्ड में धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया. यह देखकर यहां पर मौजूद बैंक कर्मियों में अफरातफरी मच गई. जब तक कोई कुछ समझता, तब तक बदमाश ने अपने हमले से बैंक मैनेजर और कैशियर को…
ABC News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट से जुड़े भूमि भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. इसके अलावा बुशरा बीबी को 7 साल की सजा सनुाई गई है. Ary न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक यह फैसला रावलपिंडी की भ्रष्टाचार विरोधी अदालत में सुनाया गया. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को शुक्रवार को 190 मिलियन पाउंड के अल-कादिर ट्रस्ट भूमि भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया है. अदालत ने खान पर 10 लाख पाकिस्तानी रुपए और बुशरा बीबी पर 500,000 पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना भी लगाया. खान…
ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला करने के मामले में पुलिस को कुछ सफलता हाथ मिलते दिख रही है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि यह संदिग्ध दिखने में हूबहू वैसा ही है, जैसा सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है. हालांकि, पुलिस अभी पूरे मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई डीसीपी का कहना है कि जिस शख्स को लेकर अभी पुलिस स्टेशन लाए हैं. वह हाउस ब्रेकिंग का आरोपी है. उस…
ABC News: नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 28 अरब 53 करोड़ का बजट पास किया गया है. महापौर प्रमिला पांडेय की अध्यक्षता में हुई कार्यकारिणी बैठक मे रखे गए बजट में पार्षदों को संतुष्ट करने के पूरे प्रयास किए गए हैं. जिसमें अब उनके वार्ड में 25 लाख की जगह 50 लाख की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे. इसके अलावा बजट मेें सड़कों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए 120 करोड़ की धनराशि रखी गई है. सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली सड़कों के निर्माण के लिए नगर निगम ने 300 करोड़ की धनराशि रखी गई…
ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी कर दी है. सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है. वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. लेकिन डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उन पर निगरानी रख रही है.लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन डांगे ने सैफ की सर्जरी की है. बताया कि सैफ को कल सुबह ICU से शिफ्ट कर दिया जाएगा. एक-दो दिन में एक्टर को डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा. ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने एक्टर के शरीर पर आए जख्मों के बारे में विस्तार से…
ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के दौरान एक्टर सैफ और चोर के बीच हाथापाई भी हुई है.रिपोर्ट्स मेंं कहा गया है कि हमले के बाद सैफ के बड़े बेटे अब्राहम, सिक्योरिटी गॉर्ड और उनका ड्राइवर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. Mumbai, Maharashtra: On the attack on actor Saif Ali Khan, DCP Dixit Gedam says, "Late last night, around 3 AM, information came in that actor Saif Ali Khan was attacked at a station. A police team…
ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमला हुआ है. बताया जा रहा है कि सैफ अली खान पर बुधवार देर रात मुंबई में उनके घर पर चाकू से हमला किया गया. सैफ के गले, पीठ, हाथ, सिर पर चाकू लगा है. सैफ को रात 3 बजे लीलावती हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई. लीलावती अस्पताल के COO (चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर) डॉ. नीरज उत्तमानी ने बताया कि सैफ को छह बार चाकू घोंपा गया. उनमें से दो घाव गहरे हैं. एक घाव रीढ़ की हड्डी के पास लगा है. डॉ. नितिन डांगे (सर्जन), डॉ. लीना जैन (कंसल्टेंट…
ABC News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दुनिया के सबसे बड़े महापर्व, महाकुंभ का आगाज हो चुका है. यहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु और साधु-संत अमृत स्नान के लिए आ रहे हैं. इस आयोजन में कई साधु-संत अपने विशिष्ट व्यक्तित्व के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन्हीं में से एक हैं आईआईटीयन बाबा अभय सिंह, जिन्हें “इंजीनियर बाबा” के नाम से जाना जा रहा है. इंजीनियर बाबा अभय सिंह का दावा है कि उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की है. पढ़ाई के बाद उन्हें एक बड़ी कंपनी में लाखों के पैकेज पर नौकरी भी…
ABC News: भारत की महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने वीमेंस क्रिकेट में भारत और आयरलैंड के बीच राजकोट वनडे में विस्फोटक शतक जड़ा. मंधाना ने टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए सबसे तेज वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने महज 70 गेंदों में शतक पूरा कर लिया. मंधाना ने वनडे सीरीज के तीसरे मैच में चौके और छक्कों की बारिश कर दी. भारतीय टीम के लिए प्रतिका रावल ने भी मंधाना का खूब साथ दिया. प्रतिका रावल ने भी धूमध़ड़ाका मचाते हुए शानदार शतक जड़ा. भारत और आयरलैंड के…
ABC News: इस समय हर तरफ प्रयागराज मेें हो रहे महाकुंभ की चर्चा जोरों पर है. सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक हर तरफ महाकुंभ के चर्चे हो रहे है. महाकुंभ की वजह से प्रयागराज में इस समय देश विदेश से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है. ऐसे में मकर संक्रांति के मौके पर प्रयागराज एक दिन के लिए विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला शहर बन गया. महाकुंभ के प्रथम अमृत स्नान पर्व पर देश विदेश से आए लाखों श्रद्धालुओं की वजह से प्रयागराज के खाते में यह उपलब्धि दर्ज हुई. एक दिन के लिए प्रयागराज की आबादी चार…
ABC News: स्त्री 2 फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली श्रद्धा कपूर अब ‘नागिन’ बनने के लिए तैयार है. फिल्म चर्चा काफी टाइम से हो रही थी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट लिखने में ही तीन साल का टाइम लग गया. लेकिन अब फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है. खबर आ रही है कि बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म नागिन की शूटिंग का आगाज कर दिया है. कुछ समय पहले ही फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने नागिन के सेट से एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी…
ABC News: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. भाजपा ने चंद्रभान पासवान को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान पेशे से वकील हैं. मिल्कीपुर के उपचुनाव में प्रमुख दावेदारों में शामिल थे. वह भाजपा की जिला इकाई में कार्य समिति के भी सदस्य हैं. उनकी पत्नी रुदौली से दो बार से जिला पंचायत सदस्य हैं. उनके पिता बाबा राम लखन दास ग्राम प्रधान है. इससे पहले सपा ने इस सीट पर सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित कर…
ABC News: महाकुंभ 2025 के प्रथम अमृत स्नान के दौरान नागा साधु सभी के आकर्षण का केंद्र बने. इस दौरान नागा साधुओं का अद्भुत प्रदर्शन श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना. त्रिवेणी तट पर इन साधुओं की पारंपरिक और अद्वितीय गतिविधियों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा. अमृत स्नान के लिए ज्यादातर अखाड़ों का नेतृत्व कर रहे इन नागा साधुओं का अनुशासन और उनका पारंपरिक शस्त्र कौशल देखने लायक था. कभी डमरू बजाते हुए तो कभी भाले और तलवारें लहराते हुए, इन साधुओं ने युद्ध कला का अद्भुत प्रदर्शन किया. लाठियां भांजते और अठखेलियां करते हुए ये साधु…
ABC News: भाजपा में मंडल अध्यक्षों और जिला प्रतिनिधि की सूची सामने आने के बाद जो असंतोष के स्वर उभरे थे, वह रविवार को आक्रोश के रूप में सामने आए. बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्षों के चुनाव में कुछ ऐसे भी नाम थे, जिन्होंने आवेदन तो मंडल अध्यक्ष के लिए किया था, लेकिन उन्हें जिला प्रतिनिधि बना दिया गया. पद में समायोजन की इस राजनीति को पार्टी के कार्यकर्ता हजम नहीं कर पाए और रविवार को उन्होेंने नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जमकर हंगामा किया. बताया जा रहा है कि जिस समय नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में…
ABC News: भारत के लिए वीरेंद्र सहवाग के बाद टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने करूण नायर भले ही कई वर्षों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हों लेकिन इस समय वह प्रचंड फॉर्म में चल रहा हैं. विजय हजारे ट्रॉफी मेें करूण नायर का बल्ला आग उगल रहा है. करूण नायर की फॉर्म का पता इसी बात से चलता है कि उन्होंने रविवार को वडोदरा के मोतीबाग क्रिकेट ग्राउंड में राजस्थान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में विजय हजारे ट्रॉफी में अपना लगातार चौथा शतक जड़ा. करुण नायर ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार चौथा…
ABC News: कानपुर में फूल मंडी की शिफ्टिंग के विरोध में रविवार सुबह नौबस्ता में जमकर हंगामा हुआ. बताया जा रहा है कि जैसे ही यहां पर मंडी सचिव और उनके दस्ते के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे तो हंगामा खड़ा हो गया. व्यापारियों का आरोप है कि मंडी खाली कराने आयी टीम ने उनके फूलों को सड़क पर फैला दिया, जिसकी वजह से उनका काफी नुकसान हो गया. #कानपुर नौबस्ता में फूल मंडी की शिफ्टिंग का हुआ विरोधगल्ला मंडी के सुरक्षाकर्मियों के साथ किसानों की झड़पसुरक्षा कर्मियों पर किसानों के फूल सड़क पर फैलाने के आरोप#Kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/FnvP1kkQvS— Abcnews.media (@abcnewsmedia)…
ABC News: कानपुर के सचेंडी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एलपीजी से भरे टैंकर और पिकअप में आपस में टक्कर हो गई. पिकअप की टक्कर के बाद एलपीजी भरे टैंकर से गैस लीक होने लगी, इससे दहशतजदा होकर राहगीरों ने अपने वाहन हाइवे पर रोक दिए. मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और अफसर भी पहुंच गए. हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर करीब दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया. हादसे की वजह से राहगीरों में दहशत इसलिए भी ज्यादा देखी गई क्योंकि जयपुर में भी कुछ इसी तरह हादसा हुआ था. सूचना पाकर…
