ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर घर में घुसकर हुए जानलेवा हमले के बाद उनका इलाज लीलावती अस्पताल में चल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के दौरान एक्टर सैफ और चोर के बीच हाथापाई भी हुई है.रिपोर्ट्स मेंं कहा गया है कि हमले के बाद सैफ के बड़े बेटे अब्राहम, सिक्योरिटी गॉर्ड और उनका ड्राइवर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे.
Mumbai, Maharashtra: On the attack on actor Saif Ali Khan, DCP Dixit Gedam says, "Late last night, around 3 AM, information came in that actor Saif Ali Khan was attacked at a station. A police team was dispatched to the scene, and an investigation is currently underway" pic.twitter.com/NewZ2hLUdX
— IANS (@ians_india) January 16, 2025
मुंबई ज्वाइंट सीपी लॉ एंड ऑर्डर ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि सैफ को घटना के बाद लीलावती में को इलाज के लिए ले जाया गया, वहीं उसके बाद आरोपियों की जांच के लिए सीसीटीवी की मदद ली जा रही है. पुलिस का दावा है कि आरोपी सैफ के घर में काम करने वाली मेड से मिलने आया होगा. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सैफ अली खान के घर पर एक अज्ञात शख्स हाउस हेल्प के कमरे के जरिए घर में घुसा. फिर वो बच्चों के कमरे में भी गया था. हाउस हेल्प संग हमलावर की बहसबाजी भी हुई. हाउसहेल्प पर भी अटैक किया गया. पुलिस इस मामले की जांच में पूरी तरह जुटी हुई है. मुंबई पुलिस ने इस हमले की जांच के लिए 7 टीम गठित की है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सैफ की हाउसहेल्प से भी पुलिस पूछताछ कर रही है. डॉक्टर्स ने पुष्टि की है कि सैफ के शरीर पर छह बार चाकू से हमले किए गए हैं, जिसमें दो जख्म काफी गहरे हैं.

सैफ की टीम ने बयान जारी कर कहा था, “सैफ अली खान के घर में चोरी की कोशिश की गई थी. उनकी अस्पताल में सर्जरी हो रही है. हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें. यह पुलिस का मामला है.” पुलिस फिलहाल सैफ के तीन स्टाफ का बयान दर्ज कर रही है. पुलिस को सैफ की मेड पर शक है, इसलिए पहले मेड का इलाज कराया जाएगा और फिर उसके बयान लिए जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक हमलावर ने पहले नौकरानी पर वार किया. दोनों के बीच में हाथापाई हुई. दोनों की आवाज सुनकर सैफ अली खान अपने कमरे से बाहर आए और दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो उनपर छह बार हमला किया गया. सैफ अली खान की टीम ने नया बयान जारी किया है. टीम ने बताया कि सैफ अली खान की सर्जरी हो गई है और वो खतरे से बाहर हैं. सैफ अली खान रिकवरी कर रहे हैं और डॉक्टर पूरी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. सभी फैमिली मेंबर सेफ हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है. सैफ अली खान पर हुए हमले में पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस को सीसीटीवी में दो संदिग्ध नजर आए हैं. पुलिस दोनों संदिग्ध की तलाश कर रही है.
दो महिलाओं से बात करती दिखीं करीना कपूर
सैफ अली खान पर हमले के बाद का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान को देखा जा सकता है. करीना कपूर को लॉन्ग टीशर्ट और पायजामे में देखा जा सकता है. वो हाथ में फोन लिए दो महिलाओं से बात करती दिख रही हैं. करीना क्या बात कर रही हैं ये वीडियो में सुनाई नहीं दे रहा है

