ABC News: स्त्री 2 फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली श्रद्धा कपूर अब ‘नागिन’ बनने के लिए तैयार है. फिल्म चर्चा काफी टाइम से हो रही थी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट लिखने में ही तीन साल का टाइम लग गया. लेकिन अब फिल्म के निर्माता निखिल द्विवेदी ने फिल्म को लेकर अपडेट शेयर कर दिया है.

खबर आ रही है कि बॉलीवुड अदाकारा श्रद्धा कपूर ने अपनी आगामी फिल्म नागिन की शूटिंग का आगाज कर दिया है. कुछ समय पहले ही फिल्ममेकर निखिल द्विवेदी ने नागिन के सेट से एक तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. निखिल द्विवेदी की तस्वीर में सेट पर पूजा होती नजर आ रही है. पूजा की जगह पर नागिन की स्क्रिप्ट साफ देखी जा सकती है जिस पर लिखा है, नागिन एन इपिक टेल ऑफ लव एंड सैक्रीफाइज… निखिल द्विवेदी के इस अपडेट ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है.

लोग श्रद्धा कपूर की फिल्म की बात कर रहे हैं. लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म नागिन में श्रद्धा कपूर का लुक कैसा होगा वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि श्रद्धा कपूर की तुलना टीवी की नागिन मौनी रॉय से करने लग गए हैं. लोगों का कहना है कि कोई भी मौनी रॉय से अच्छी नागिन हो ही नहीं सकती. मौनी रॉय ने ही नागिन बनकर एक नया ट्रैंड सेट किया था.

फैंस निखिल द्विवेदी को सलाह दे रहे हैं कि उनको श्रद्धा कपूर की जगह मौनी रॉय को नागिन बनाना चाहिए.वहीं श्रद्धा कपूर के फैंस के बीच तो जैसे हंगामा मच गया है. फैंस कह रहे हैं कि श्रद्धा कपूर ने मकर संक्रांति के मौके पर नागिन की शूटिंग का आगाज करके बहुत अच्छा काम किया है. बीते 3 साल से नागिन की स्क्रिप्ट पर काम हो रहा था.

अब जाकर श्रद्धा कपूर ने इस फिल्म की शूटिंग को शुरू किया है. अब तो फैंस नागिन के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि श्रद्धा कपूर इस फिल्म में एक अलग ही अवतार में नजर आएंग

