Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में बंद पड़े मंदिरोें की खोजबीन में लगी महापौर शनिवार को बाबूपुरवा पहुंंची. चार रॉड चौराहा के पास बने मंदिर के चारों तरफ अवैध मकानों को चिन्हित करने के उन्होंने निर्देश दिए. महापौर को बाबूपुरवा में मंदिर की जमीन और प्राचीन कुएं के ऊपर मकान और चारों तरफ अवैध निर्माण मिले. भारी फोर्स के साथ यहां पर जब महापौर प्रमिला पांडेय पहुंची, तो यहां पर मंदिर परिसर की जमीन पर हुए कब्जे को देखकर अचंभित रह गईं. महापौर ने बताया कि मंदिर परिसर की जमीन पर चारों तरफ पक्के मकान बन गए हैं. मंदिर में आने-जाने के…
ABC News: रिलायंस जियो ने अपने अत्याधुनिक 5.5G नेटवर्क पेश किया है, जो 10Gbps तक की डाउनलोड स्पीड देता है. 5G के विकास की तरह 5.5G नेटवर्क को 5G-एडवांस्ड के रूप में भी जाना जाता है. इसका उद्देश्य नियमित 5G नेटवर्क की तुलना में हाई स्पीड, कम देरी और बेहतर नेटवर्क विश्वसनीयता देना है. यह अपग्रेड भारत में यूजर के मोबाइल नेटवर्क के अनुभव को 1Gbps तक की स्पीड देगी. जियो का 5.5G मौजूदा 5G तकनीक का एक एडवांस वर्जन है, जिसे काफी बेहतर प्रदर्शन देने के लिए डिजाइन किया गया है. नेटवर्क एडवांस इंटेलिजेंस सुविधाओं को एकीकृत करता है…
ABC News: रामनगरी अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को लेकर अयोध्या सजी-धजी नजर आ रही है. शनिवार से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है. इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है. प्रतिष्ठा द्वादशी पर पुजारियों ने रामलला का पंचामृत से महा अभिषेक किया. रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया. फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया. इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया. उन्हें सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्त्र पहनाए गए हैं. राम लला की पगड़ी में हीरा जड़ा है. इस उत्सव में…
ABC News: श्री राणी सती दादी परिवार मंगल समिति के रजत जयंती मंगल महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई. सिरकी मोहाल स्थित मंदिर परिसर में विधि विधान से पूजन के बाद श्री राणी सती दादी के विग्रह को फूलों से सजे आकर्षक रथ में विराजमान किया गया. यहां पर राजस्थानी वेशभूषा में सजी 361 महिलाएं मंगल कलश को सिर पर रखकर नंगे पैर पूरे यात्रा मार्ग में चलीं. शोभायात्रा में भजनों की रसधार के बीच निशान ध्वज को लेकर भी भक्तों का उत्साह चरम पर दिखा. शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान की झांकियां चल रही थीं. इस दौरान नागपुर से…
ABC News: धमकी प्रकरण में भाजपा नेता धीरज चड्ढा की गिरफ्तारी के बाद सपा विधायक नसीम सोलंकी, मो. हसन रूमी, नगर अध्यक्ष फजल महमूद आदि पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार से मुलाकात करने पहुंचे. यहां पर विधायकों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन दिया. विधायक मो. हसन रूमी ने जो ज्ञापन दिया, उसमें आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ धाराएं हल्की होने और कुछ धाराएं बढ़ाने की मांग की, जिस पर उनका कहना है कि पुलिस कमिश्नर ने जांच कर एक्शन लेने की बात कही है. ज्ञापन देने के बाद लौटी सपा विधायक नसीम सोलंकी ने कहा कि आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी…
ABC News: खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की अटकलें इस समय लगाई जा रही हैं. इन्हीं अटकलों के बीच पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी और फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा व दोनों बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे. कोहली और अनुष्का शर्मा का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. गौरतलब हो कि हाल ही में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी में विराट कोहली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. ऐसे में अटकलें तेज हो गई हैं कि कोहली टेस्ट से संन्यास का एलान…
ABC News: सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने पर भाजपा नेता धीरज चड्ढा को स्वरूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. भाजपा नेता ने फोन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. इसको लेकर देर रात सपा नेताओं ने स्वरूपनगर थाने में जमकर हंगामा किया था. देर रात तक चले हंगामे के बाद सपा नेताओं ने बीजेपी नेता धीरज चड्ढा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता के घर रात में पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया था. वहां पर उसकी टीचर पत्नी और परिवार…
ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र के रमईपुर में हुई आटो मैकेनिक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद की है. हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त निर्माणाधीन कॉम्पलैक्स में काम करते थे और इसमें से एक उनका ड्राइवर भी रह चुका है. अभियुक्तों को इस बात की जानकारी थी कि कॉम्पलैक्स में काफी सामान रखा रहता है, जिसे चोरी किया जा सकता है. चोरी के उद्देश्य से तीनों अभियुक्त देर रात कॉम्पलैक्स…
ABC News: छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक स्टील प्लांट की चिमनी गिरने से उसमें कई मजदूर दब गए. दबे मजदूरों को निकालने में प्रशासन जुटा हुआ है. वहां से दो मजदूरों को घायल अवस्था में निकालकर अस्पताल में दाखिल कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर दबे मजदूरों को निकालने में जुटी है. पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में एक स्टील प्लांट के चिमनी गिरने से दो मजदूर घायल हो गए वहीं कई अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका है. छत्तीसगढ़ के मुंगेली में…
ABC News: कानपुर के नए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने गुरूवार को अपना चार्ज संभाल लिया. आईएएस अधिकारी के विजयेंद्र पांडियन इसके पहले भी कानपुर में तैनात रह चुके हैं. कानपुर में तैनाती के दौरान के विजयेंद्र पांडियन केडीए उपाध्यक्ष के तौर पर काम कर चुके हैं, लिहाजा कानपुर की आबोहवा से वह काफी परिचित हैं. चार्ज संभालने के दौरान अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए मंडलायुक्त के विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि चूंकि यह शहर औद्योगिक नगरी के रूप मे विख्यात है, ऐसे में इस बात की पूरी कोशिश होगी कि यहां का पूरा गौरव वापस लौटाया जाए. उसी के अनुरूप…
ABC News: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहली बार बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मुश्किल दौर से गुजर रही है. हर कोई रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से बाहर करने की बात कर रहा है. यहां तक कि कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम का नया कप्तान बनाने की बात भी कह चुके है. इस वक्त बुमराह टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी है और वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर दो टेस्ट मैचों में कप्तानी भी कर चुके हैं. BCCI shd think twice before appointing Bumrah as full time captain.He needs…
ABC News: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस अवनीत कौर हमेशा अपनी तस्वीरों से धमाल मचाती रहती हैं. यही नहीं अवनीत कौर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. एक्ट्रेस अवनीत कौर अपनी बोल्डनेस से फैंस के होश उड़ा देती हैं और यही कारण है कि उनकी हर एक फोटो आते ही इंटरनेट पर छा जाती है. अब अवनीत ने अपनी लंदन ट्रिप की झलकियां दिखाई हैं, जिसके फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में वह बेहद ही बोल्ड लग रही हैं. इन तस्वीरों…
ABC News: भारत के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नवंबर में आठ टन सोना खरीदा है और इस तरह साल 2024 में अपने सोने भंडार में और इजाफा करना जारी रखा है. कुल मिलाकर देखा जाए तो जनवरी 2024 से नवंबर 2024 के दौरान आरबीआई ने 73 टन सोना खरीदा है. इस तरह आरबीआई दुनिया में सोने की खरीदारी के मामले में दूसरे स्थान पर चला गया है. इसी कड़ी में आरबीआई की सोने की टोटल होल्डिंग्स नवंबर 2024 तक बढ़कर 876 टन पर रहने की उम्मीद है. दुनिया भर में सोने के भंडार के मामले में पहले…
ABC News: यूपी-उत्तराखंड की महिला विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सीख देते हुए कहा कि महिलाएं जिस तरह से अपने परिवार को व्यवस्थित ढंग से संचालित करती हैं, ऐसे ही समाज में विकास के मामले में अपना उदाहरण प्रस्तुत करें. बिठूर में कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन की तरफ से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला जनप्रतिनिधियों से कहा कि कोई कार्यकाल कितना लंबा चला, इसे कोई याद नहीं रखता, लेकिन कितने कम समय में प्रभावी ढंग से विधायिका के मंच का उपयोग करते हुए आपने अपनी छाप छोड़ी, उसे याद रखा…
ABC News: कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरने से बलिदान हुए शिवराजपुर के दुर्गापुर गांव के पवन यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया. इससे पहले जब सेना के ट्रक से बलिदानी पवन यादव का पार्थिव शरीर चकेरी से उनके घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया. इन सबके बीच आसपास के गांव के ग्रामीण हाथों में तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाते रहे. पवन यादव की मौत से उसके गांव दुर्गापुर में मातम पसरा रहा. उसके पार्थिव शरीर के साथ सेना के अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे.…
ABC News: गुजरात के पोरबंदर में हेलिकॉप्टर हादसे में शहीद हुए कैप्टन सुधीर यादव का पार्थिव शरीर मंगलवार दोपहर कानपुर में उनके श्यामनगर स्थित आवास पर पहुुंचा. श्यामनगर स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया तो यहां पर स्थानीय लोगों की भीड़ उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उमड़ पड़ी. कैप्टन सुधीर यादव का शव देखते ही परिजनों में भी कोहराम मच गया, यहां पर बड़ी संख्या में मोहल्ले के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई यहां पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे और शहीद कैप्टन सुधीर यादव को उन्होंने श्रद्धासुमन अर्पित किये. इससे…
ABC News: कड़ाके की ठंड और शीतलहर से कांप रहे कानपुर को फिलहाल किसी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. नए साल में एक दिन को छोड़ दिया जाए तो अभी तक सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए हैं, जिसकी वजह से नम हवाएं और ज्यादा अपना असर दिखा रही है और वातावरण मेें नमी का प्रतिशत भी लगातार 90 से ज्यादा चल रहा है. ऐसे में अब उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं ने भी कहर ढाना शुरू कर दिया है. मौसम विशेषज्ञों ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के चलने से ठंड के तेवर और ज्यादा…
ABC News: कानपुर मेें पड़ रही भीषण ठंड के बाद अब स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि, वर्तमान में अधिकतर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है लेकिन जिन स्कूलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है, उन्हें कक्षा नौ से 12 तक की विद्याार्थियों की आनलाइन क्लास संचालित करने के निर्देश डीएम राकेश कुमार सिंह ने दिए हैं. जिन स्कूलों में आनलाइन क्लास संचालित कराने की व्यवस्था नहीं है, वहां पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक क्लास लगाने को कहा गया है. इसके अलावा कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 11 जनवरी…
ABC News: चीन में फैल रहा ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) संक्रमण भारत पहुंच गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने कर्नाटक में दो बच्चों में एचएमपीवी संक्रमण पाया है. तीन महीने की बच्ची और आठ महीने के बच्चे में संक्रमण मिला है. इसके अलावा गुजरात में भी दो महीने के बच्चे में संक्रमण पाया गया है. वहीं केस मिलने के बाद अलर्ट जारी किया गया है. #HealthForAll Update on #HMPV.@ICMRDELHI Detects Two Cases of Human Metapneumovirus (HMPV) in Karnataka through routine surveillanceSurveillance System Robust, No Unusual Surge in ILI or SARI cases in the countryhttps://t.co/uXIgltmOdE—…
ABC News: नए साल की शुरुआत में ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. बीजापुर जिले में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सोमवार को जवानों की गाड़ी को निशाना बनाया है. इसमें नौ जवान बलिदान हो गए हैं. वहीं कई जवान घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे इस दौरान कुटरु मार्ग में नक्सलियों ने घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया है. छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सल ऑपरेशन से नक्सली बौखलाए हुए हैं जिसके चलते नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है. बस्तर आईजीपी सुंदरराज पी. ने…
