ABC News: रामनगरी अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ को लेकर अयोध्या सजी-धजी नजर आ रही है. शनिवार से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का वार्षिकोत्सव शुरू हो गया है. इसे प्रतिष्ठा द्वादशी नाम दिया गया है. प्रतिष्ठा द्वादशी पर पुजारियों ने रामलला का पंचामृत से महा अभिषेक किया.
रामलला का दूध, दही, घी, शहद, शक्कर से अभिषेक किया गया. फिर उन्हें गंगाजल से नहलाया गया. इसके बाद रामलला का श्रृंगार किया गया. उन्हें सोने और चांदी के तारों से बुने गए वस्त्र पहनाए गए हैं. राम लला की पगड़ी में हीरा जड़ा है. इस उत्सव में शामिल होने के लिए सीएम याेगी आदित्यनाथ भी प्रभु श्री राम के दरबार पहुंचे हैं.
अयोध्या पहुंचने के बाद सीएम योगी ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाकर दर्शन किए.
धन्य अवध जो राम बखानी…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 11, 2025
श्री अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के श्री विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठा-द्वादशी कार्यक्रम में…
जय जय श्री राम! https://t.co/NcGMjvyZbI
इसके बाद वह श्री राम मंदिर पहुंचे और यहां पर उन्होंने रामलला के चरणों में मत्था टेका.
अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है। मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक… pic.twitter.com/DfgQT1HorT
— Narendra Modi (@narendramodi) January 11, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष से बना यह मंदिर हमारी संस्कृति और अध्यात्म की महान धरोहर है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि यह दिव्य-भव्य राम मंदिर विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि में एक बड़ी प्रेरणा बनेगा.’’
जय श्री राम!
— Amit Shah (@AmitShah) January 11, 2025
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है। 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, गत वर्ष मोदी जी ने अयोध्या में प्रभु… pic.twitter.com/OhqFbA4Qas
गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ की सभी रामभक्तों को हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु राम का जीवन मानवता और नैतिकता का अनुपम उदाहरण है. 500 वर्षों की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए, बीते साल पीएम मोदी ने अयोध्या में प्रभु रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कर पूरे देश में आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण किया.” गृह मंत्री ने कहा, “यह भव्य मंदिर सदियों तक देशवासियों की आस्था और आकांक्षा का प्रतीक बना रहेगा. राम जन्मभूमि आंदोलन में योगदान देने वाले सभी महानुभावों का स्मरण कर उनका आभार व्यक्त करता हूं. मोदी सरकार सांस्कृतिक विरासतों के पुनरोत्थान की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करती रहेगी.”

