ABC News: कानपुर मेें पड़ रही भीषण ठंड के बाद अब स्कूलों के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. हालांकि, वर्तमान में अधिकतर स्कूलों में शीतकालीन अवकाश चल रहा है लेकिन जिन स्कूलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त हो चुका है, उन्हें कक्षा नौ से 12 तक की विद्याार्थियों की आनलाइन क्लास संचालित करने के निर्देश डीएम राकेश कुमार सिंह ने दिए हैं.

जिन स्कूलों में आनलाइन क्लास संचालित कराने की व्यवस्था नहीं है, वहां पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक क्लास लगाने को कहा गया है. इसके अलावा कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों में 11 जनवरी तक अवकाश रहेगा. इसके अलावा कक्षाओं में ठंड से बचाव के सारे इंतजाम स्कूल प्रबंधन को करने को दिए गए हैं. डीएम ने निर्देश दिए हैं कि क्लासरूम का तापमान सामान्य करने के लिए वहां पर हीटर आदि लगाए जाएं. क्लास, प्रैक्टिकल और एग्जाम के लिए विद्यार्थियों को किसी सूरत में खुले में नहीं बैठाया जाएगा. इसके अलावा ठंड के तेवरों को देखते हुए विद्यार्थियों के लिए यूनीफॉर्म पहनने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है. विद्यार्थियों को ठंड से बचाव वाले कपड़े पहनकर स्कूल आने को कहा गया है.

