Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में ठंड के तेवर लगातार सख्त होते जा रही है. गलन के साथ चल रही शीतलहर अब लोगों के हाड़ कंपाने लगाने लगी है. सोमवार को एक बार फिर से कानपुर में कोहरे का कहर देखा गया. कोहरे की वजह से सड़क पर चलने वाला यातायात भी रेंगता हुआ नजर आया. कानपुर में कोहरे के कहर का आलम ऐसा था कि विजिबिलिटी केवल 30 मीटर ही रह गई. इसकी वजह से सुबह के समय जो वाहन निकले, वह भी अपनी हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाते हुए जलते रहे, जिससे राहगीरों को सचेत किया जा सके. वहीं, न्यूनतम…
ABC News: 2025 में दुनिया में ‘जनरेशन बीटा’ का आगमन हुआ. भारत को इस पीढ़ी का पहला बच्चा नए साल के दिन 1 जनवरी को मिजोरम के आइजोल में मिला. ऑल इंडिया रेडियो न्यूज के अनुसार फ्रेंकी रेमरूआतदिका जेडेंग नाम के इस बच्चे का जन्म 1 जनवरी को सुबह 12:03 बजे आइजोल के डर्टलैंग के सिनॉड अस्पताल में हुआ, जो बीटा जनरेशन का पहला बच्चा है. मिजोरम में देश के पहले Generation Beta बेबी का जन्म 1 जनवरी, 2025 को सुबह 12:03 बजे आइजोल के Durtlang स्थित Synod Hospital में हुआ। Rankie Remruatdika Zadeng भारत में जेनरेशन बीटा का पहला…
ABC News: कानपुर में सर्दी के तेवर बरकरार हैं. रविवार को न्यूनतम पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस पर रहा. वहीं, अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम था. एक दिन पहले निकली धूप ने जो राहत दी थी, वह रविवार को पूरी तरह से नदारद दिखी. सुबह कोहरे के साथ चली बर्फीली हवाओं की वजह से गलन की स्थिति बनी रही. छुट्टी का दिन होने की वजह से अधिकतर लोग अपने घरों में ही दुबके रहे. वहीं, पार्कों में मॉर्निंग वॉर्कर्स की संख्या भी अपेक्षाकृत कम दिखाई दी. सड़कों पर जगह जगह जलाए गए अलाव…
ABC News: होटल और ट्रैवल बुकिंग करने वाली दिग्गज कंपनी ओयो ने अपने ग्राहकों को बड़े झटके के लिए रास्ता तैयार कर दिया है. ओयो ने मेरठ से शुरुआत करते हुए भागीदार होटलों के लिए एक नयी ‘चेक-इन’ नीति लागू की है. इसके अनुसार, अविवाहित जोड़ों का अब ‘चेक-इन’ की अनुमति नहीं दी जाएगी. यानी सिर्फ पति-पत्नी ही होटल में कमरा ले सकेंगे. ओयो ने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है जो इस साल से प्रभावी हो जाएगी. नई गाइडलाइंस के मुताबिक अविवाहित जोड़ों को ओयो के होटल रूम्स में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी.…
ABC News: कानपुर के मुस्लिम क्षेत्रों में बंद पड़े बंद मंदिरों को खोलने को लेकर अब विवाद गहराने लगा है. एक तरफ जहां मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देकर महापौर पर शहर का सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है, वहीं, महापौर प्रमिला पांडेय भी खुलकर सामने आ गई हैं. महापौर ने मुस्लिम धर्मगुरूओं के आरोपों का विरोध करते हुए कहा है कि उन्होंने जो भी कार्रवाई की, वह नगर निगम की पंचशाला को देखने के बाद ही की. नगर निगम की पंचशाला में सभी 124 मंदिर अभी तक दर्ज हैं. उन्होंने कहा कि कब्जा करने वालों पर अब…
ABC News: भारत के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया है. पिछले साल 2024 में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक के तलाक ने सभी को चौंका दिया था और अब नए साल पर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की खबर ने सनसनी मचा दी है. तलाक की अफवाहों के बीच, चहल और धनश्री ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. युजवेंद्र चहल ने धनश्री के साथ की सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट से डिलीट कर दी…
ABC News: भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के 5वें मैच पर अपना शिकंजा कस लिया है. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की कठिन पिच पर भारतीय बल्लेबाजों खासकर ऋषभ पंत ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. जिसकी मदद से भारत ने दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली है. ऋषभ पंत ने एससीजी पर ऐतिहासिक अर्धशतक जड़ा और 50 साल पुराने महारिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया. RISHABH PANT APPRECIATION POST🤝 #AUSvIND pic.twitter.com/2GNd6eb7Z5— Aussies Army🏏🦘 (@AussiesArmy) January 4, 2025 भारत के बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया की जमकर क्लास लगाई. उन्होंने महज 29 गेंद में अपना…
ABC News: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी एक बार फिर से चर्चा में हैं. कियारा आडवाणी इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में वे पैन इंडिया स्टार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगीं. इन सबके बीच शनिवार को कियारा आडवाणी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबरें फैल गईं. वहीं अब एक्ट्रेस की टीम ने सारी सच्चाई बताई है. शनिवार को खबरें फैल गईं कि कियारा आडवाणी को शनिवार सुबह मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल एक्ट्रेस को मुंबई में आज अपनी अपकमिंग फिल्म गेम चेंजर के ट्रेलर…
ABC News: 1 जनवरी, 2025 से, नई जनसांख्यिकीय आबादी जनरेशन बीटा, दुनिया में प्रवेश करने के लिए तैयार है. सामाजिक शोधकर्ता मार्क मैक्रिंडल के अनुसार 2025 और 2039 के बीच पैदा हुए बच्चों से मिलकर बने इस समूह के 2035 तक वैश्विक आबादी का 16 फीसदी हिस्सा बनने की उम्मीद है. अब संभावना है कि जनरेशन बीटा के सदस्य 22वीं सदी की शुरुआत देखेंगे.यह नाम इसलिए रखा गया है क्योंकि इससे पहले अल्फा नाम की पीढ़ी थी. सोशल रिसर्चर मैकक्रिंडल के मुताबिक, यह नामकरण का एक तरीका है जिससे हमें पता चलता है कि इतिहास में एक नए युग की…
ABC News: चौबेपुर थानाक्षेत्र मेें मेघनीपुरवा गांव के पास बगीचे में बाराबंकी के युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया. आशंका जताई जा रही है कि युवक की धारदार हथियार से हत्या की गई है. मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है. पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना देने के साथ शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि चौबेपुर के मेघनीपुरवा गांव के पास स्थित बगीेचे के पास सुबह जब ग्रामीण निकल रहे थे, तो उन्होंने यहां पर युवक का रक्तरंजित शव पड़ा देखा. इसकी सूचना मिलने…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के अहिरवां में मामूली विवाद में दबंग ने पान की दुकान चलाने वाले युवक के साथ ऐसी मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा किया. चकेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि अहिरवां के यादव नगर में रहने वाले हर्ष कुमार विश्वकर्मा की पुराने एयरपोर्ट के पास पान की दुकान है. चचेरे भाई विकास ने बताया कि रविवार रात मवइया मोड़ निवासी दबंग इशू यादव भाई की दुकान पर…
IND Vs Aus: यशस्वी जायसवाल की कॉन्ट्रोवर्सी विकेट पर भड़के रोहित शर्मा, गावस्कर ने भी उठाए बड़े सवाल
ABC News: भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट के आज 5वें और आखिरी दिन तब बवाल मच गया, जब शानदार बल्लेबाजी कर रहे यशस्वी जायसवाल को अंपायरों ने स्निकोमीटर पर स्पाइक न दिखने के बावजूद आउट करार दिया. इस नाटकीय घटना को लेकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिएक्ट किया है. Rohit Sharma said – “I think that was unfortunate. Everyone knows the technology not hundred percent right. So it was disappointing and unfortunate”. (On Yashasvi Jaiswal decision).…
ABC News: दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को 181 लोगों को लेकर जा रहा जेजू एयर का विमान हादसे का शिकार हो गया. नये साल के आने से पहले एयरलाइंस के लिए दिसंबर 2024 का महीना किसी सदमे से कम नहीं रहा है. इस महीने में अभी तक 6 बड़े प्लेन हादसे हुए, जिसमें कुल 234 लोगों की मौत हो गई. ऐसे में अब एविएशन सेक्टर में सुरक्षा प्रोटोकॉल और टेक्नीकल समस्याओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं. दक्षिण कोरिया के मुआन इंटरनेशनल पर हुए विमान हादसे में 179 लोगों की मौत हो गई, वहीं सुरक्षाकर्मियों…
ABC News: दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. जीत के लिए जरूरी 148 रनों के लक्ष्य को दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसके साथ अफ्रीका पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. दक्षिण अफ्रीका में पाकिस्तान की 17 साल से टेस्ट जीतने का इंतजार खत्म नहीं हो सका. उन्होंने आखिरी बार जनवरी 2017 में गक्बेरहा में 5 विकेट से टेस्ट मैच जीता था. 𝙁𝙄𝙍𝙎𝙏 𝙁𝙄𝙉𝘼𝙇𝙄𝙎𝙏 𝘾𝙊𝙉𝙁𝙄𝙍𝙈𝙀𝘿 🇿🇦 South…
ABC News: रेलवे में नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा अवसर है. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी ग्रुप डी लेवल 1 भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के जरिये रेलवे के विभिन्न विभागों में पॉइंट्समैन, सहायक, ट्रैक मेंटेनर, सहायक लोको शेड, सहायक संचालन और सहायक टीएल और एसी के पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी), शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा. आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 के तहत कुल 32,438 रिक्त पदों को भरा…
Kanpur: पान मसाला उद्योगपति को फाेन पर मिली धमकी, कॉलर बोला- व्यापार ठीक से करना है तो रूपए दो वरना…
ABC News: कोहना थानाक्षेत्र में रहने वाले शहर के चर्चित उद्योगपति को फोन पर धमकी मिली है. पान मसाला क्षेत्र के चर्चित उद्योगपति को यह धमकी अलग अलग मोबाइल नंबरों से तीन बार मिले, जिसमें धमकी देने वाले शख्स ने व्यापार ढंग से करने और सुरक्षित रहना है कि धमकी दी. उद्योगपति की तहरीर पर कोहना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है. बताया जा रहा है कि पार्वती बांगला रोड निवासी दीपक खेमका एक पान मसाला प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक हैं. उद्योगपति दीपक खेमका ने दर्ज एफआईआर में बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने घर…
ABC News: विभिन्न आवासीय योजनाओं में अपनी खोई हुई जमीनें तलाश रहे कानपुर विकास प्राधिकरण पनकी गंगागंज में करीब 4.5788 हेक्टेयर ऐसी जमीन तलाश की है, जिस पर लोगों ने कब्जा कर न केवल प्लॉटिंग करा ली, बल्कि इन जमीनों की दाखिल खारिज तक करा ली. खोई हुई जमीनों की तलाश में लैंड आडिट करा रहे केडीए के लैंड बैंक विभाग ने अब पनकी गंगागंज में करीब एक अरब 69 करोड़ की ऐसी जमीन को तलाशा है और फर्जी तरीके से कराई दाखिल खारिज, इंद्राज अपना नाम चढ़ाया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि जो खोई जमीन केडीए…
ABC News: किदवईनगर में बाबा कुटी चौराहे से आकर्षण गेस्ट हाउस तक बनने वाली सीएम ग्रिड योजना को लेकर एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है. आपको बता दें कि इसके पूर्व सीएम ग्रिड योजना में चयनित इस सड़क का विरोध यहां के व्यापारियों ने किया था, इस बार विरोध की कमान स्थानीय नागरिकों ने संभाली. सीएम ग्रिड रोड योजना में चयनित इस सड़क का विरोध करते हुए स्थानीय नागरिक शनिवार को सड़क पर आ गए और नारेबाजी करते हुए कुछ देर तक जाम लगा दिया. स्थानीय नागरिकों का कहना था कि नगर निगम की तरफ से सीएम ग्रिड…
ABC News: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन के स्टंप्स के बाद भारतीय टीम मुकाबले में पूरी तरह से बैकफुट पर है. ऑस्ट्रेलया के पहली पारी में 474 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 164 रन बना लिए हैं. साथ ही 5 बल्लेबाज पवेलियन भी लौट चुके हैं. यशस्वी जायसवाल (82 रन) का रनआउट होना दूसरे दिन के खेल का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. वह विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. यशस्वी के रनआउट पर दो भारतीय दिग्गजों के बीच LIVE TV पर…
ABC News: कहावत है कि पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए और वैसे भी दुनियाभर में शराब पीने वालों की कमी नहीं है. मौका कोई भी हो शराब के शौकीन जाम छलकाना नहीं भूलते. बात जब न्यू ईयर की हो तो शराब की डिमांड और भी ज्यादा बढ़ जाती है. शहरों में तो न्यू ईयर पर पार्टी कल्चर ऐसा सिर चढ़कर बोलता है कि ज्यादातर बार और पब हाउसफुल ही मिलते हैं. लेकिन हम यहां उन देशों की बात करेंगे, जहां न्यू ईयर के मौके पर सबसे ज्यादा शराब पी जाती है. दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां…
