ABC News: मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच खेला जा रहा है. दूसरे दिन के स्टंप्स के बाद भारतीय टीम मुकाबले में पूरी तरह से बैकफुट पर है. ऑस्ट्रेलया के पहली पारी में 474 रनों के जवाब में भारत का स्कोर 164 रन बना लिए हैं. साथ ही 5 बल्लेबाज पवेलियन भी लौट चुके हैं. यशस्वी जायसवाल (82 रन) का रनआउट होना दूसरे दिन के खेल का बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. वह विराट कोहली के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे. यशस्वी के रनआउट पर दो भारतीय दिग्गजों के बीच LIVE TV पर ही बहस छिड़ गई, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
A massive mix-up between Virat Kohli and Yashasvi Jaiswal sees Jaiswal run out for 82! #AUSvIND | #PlayOfTheDay | @nrmainsurance pic.twitter.com/a9G4uZwYIk
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 27, 2024
यशस्वी जायसवाल का रनआउट होना टीम इंडिया पर भारी पड़ा. यशस्वी और विराट शतकीय साझेदारी कर क्रीज पर जमे हुए थे. दोनों के बीच 102 रन की साझेदारी हो चुकी थी, जब पारी के 41वां ओवर लेकर आए स्कॉट बोलैंड की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल रनआउट हो गए. बोलैंड ने ऑफ स्टंप पर फुल-लेंथ गेंद फेंकी, जिसे जायसवाल ने मिड-ऑन पर पंच कर दिया और तेजी से रन के लिए दौड़ पड़े. हालांकि, नॉन-स्ट्राइकर एंड पर विराट कोहली ने फील्डर को देखते हुए सिंगल न लेने का फैसला किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. जायसवाल लगभग नॉन-स्ट्राइकर एंड तक का रास्ता तय कर चुके थे. इस बीच मिड-ऑन पर खड़े पैट कमिंस मुस्तैदी दिखाते हुए गेंद को विकेटकीपर एंड पर थ्रो किया, जहां एलेक्स कैरी ने देरी न करते हुए गेंद को कैरी कर स्टंप यशस्वी को रनआउट कर दिया. अब सवाल यह है कि गलती किसकी थी? यह साफ दिखा कि कोहली गेंद को देख रहे थे और उन्हें नहीं पता था कि जायसवाल रन लेने के लिए तेजी से दौड़ पड़े हैं. रन लेने का कॉल जायसवाल का था और उन्होंने रन के लिए कहा. यह भी संभव था कि अगर विराट तुरंत रन के लिए दौड़ते को सिंगल आसानी से पूरा हो जाता. तीसरे विकेट के लिए उनकी 102 रन की साझेदारी ने ऑस्ट्रेलिया को दबाव में ला दिया था, लेकिन इस विकेट ने मेजबान टीम को फ्रंटफुट पर ला दिया.
Post match kalesh between Irfan Pathan and Sanjay Manjrekar 😂 @gharkekalesh pic.twitter.com/xlIEKPTqM0
— Stanley (@mchoudhary581) December 27, 2024
अब यशस्वी के इसी रनआउट पर संजय मांजरेकर और इरफान पठान के बीच LIVE TV पर ही बहस हो गई. संजय मांजरेकर और इरफान पठान के बीच यशस्वी जायसवाल रनआउट को लेकर बहस देखने को मिली. मांजरेकर ने कोहली को इस विकेट का दोषी ठहराया, जबकि इरफान ने कहा कि कोहली के भी रन आउट होने का खतरा था. जब पठान ने अपनी बात पर जोर देने की कोशिश की तो मांजरेकर ने अपना आपा भी खो दिया. दोनों दिग्गज एक-दूसरे को गलत साबित करने लगे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मांजरेकर को लगा कि इरफान पठान उन्हें बोलने नहीं दे रहे हैं तो उन्होंने कहा, ‘आप ही बोलिए.’

