ABC News: कानपुर में ठंड के तेवर लगातार सख्त होते जा रही है. गलन के साथ चल रही शीतलहर अब लोगों के हाड़ कंपाने लगाने लगी है. सोमवार को एक बार फिर से कानपुर में कोहरे का कहर देखा गया. कोहरे की वजह से सड़क पर चलने वाला यातायात भी रेंगता हुआ नजर आया.
कानपुर में कोहरे के कहर का आलम ऐसा था कि विजिबिलिटी केवल 30 मीटर ही रह गई. इसकी वजह से सुबह के समय जो वाहन निकले, वह भी अपनी हेडलाइट और पार्किंग लाइट जलाते हुए जलते रहे, जिससे राहगीरों को सचेत किया जा सके. वहीं, न्यूनतम पारा भी लुढ़ककर 6.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया.
इसकी वजह से जो भी अपने घरों से बाहर निकला, वह पूरी तरह से खुद को गर्म कपड़ों से ढके हुए निकला. गलन की वजह से सामान्य जनजीवन भी प्रभावित देखा गया. सर्दी से बचने के लिए घरों में हीटर तो सड़कों पर अलाव ही लोगों का सहारा बने. मौसम के तेवरों को देखते हुए डॉक्टरों ने किसी तरह की लापरवाही न बरतने की सलाह दी है. इसके अलावा मॉर्निंग वॉक का समय भी बदलने को कहा गया है.
मौसम विभाग का अनुमान है कि फिलहाल ठंड के तेवर इसी तरह सख्त बने रहेंगे,, कोहरे के साथ धुंध और गलन जनजीवन को प्रभावित करती रहेगी.

