Author: suniltiwari

ABC News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की नेता फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर चल रहीं हैं. सीएम ने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेत्री फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थी और हम यूपी के नौजवानों को इज़राइल भेज रहे हैं. सीएम ने कहा कि कल कांग्रेस की एक नेत्री संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर घूम रही थीं जबकि हम यूपी के नौजवानों को इजराइल भेज रहे हैं.यूपी के अबतक लगभग 5600 से…

Read More

ABC News: भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार के लिए अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है. जानकारी के अनुसार एक देश एक चुनाव बिल मंगलवार को लोकसभा में दोपहर पेश किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ये बिल पेश करेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर NDA के सभी घटक दलो से चर्चा हो चुकी है और सभी दल इसके पक्ष में हैं. रिपोर्ट्स में कहा गया है कि विपक्षी दल इसका विरोध सिर्फ राजनैतिक कारणों से कर रहे हैं. सरकार को इस बिल को…

Read More

ABC News: कानपुर में जाम का पर्याय बनी अनवरगंज मंधना रेलवे ट्रैक पर प्रस्तावित एलीवेटेड ट्रैक को लेकर एक बार फिर से कवायद तेज हुई है. इसको लेकर सोमवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अफसरों ने रेलवे अधिकारियों के साथ संयुक्त सर्वे किया. इससे पहले अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर अफसरों के बीच बैठक भी हुई. बैठक मेें एलीवेटेड ट्रैक के लिए आवश्यक भूमि अधिग्रहण को लेकर भी चर्चा हुई, जिसमें एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि अनवरगंज से मंधना के बीच 16.5 किलोमीटर के एरिया में जो जमीन रेलवे ने चिंहित की है,…

Read More

ABC News: लोकसभा में ‘संविधान के 75 वर्ष की गौरवशाली यात्रा’ पर चर्चा में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संविधान निर्माता ये नहीं मानते थे कि भारत में 1947 में संविधान आया है. हम सिर्फ विशाल लोकतंत्र नहीं हैं, बल्कि हम लोकतंत्र की जननी हैं. भारत का लोकतंत्र बहुत समृद्ध रहा है. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब देश संविधान के 25 बरस पूरे कर रहा था तो इसे नोंच लिया गया, देश में आपातकाल लगाया गया. देश को जेलखाना बना दिया गया. प्रेस पर…

Read More

ABC News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक देश एक चुनाव को लेकर विरोध जताया है. कानपुर आए सपा महासचिव शिवपाल यादव ने कहा कि पार्टी इसका विरोध करती हैं, क्योेंकि अगर कोई सरकार अगर अल्पमत में आ गई तो क्या चुनाव नहीं कराया जाएगा. इसके अलावा कई अन्य बाधाएं भी आएंगी. उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के पहले सारे पहलुओं के बारे में सोच समझ लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार अगर चाह लें तो विकास कार्य कभी प्रभावित नहीं हो सकते. भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह सब उसकी चाल…

Read More

ABC News: जाजमऊ थाना क्षेत्र की केडीए मार्केट में शनिवार की सुबह भीषण आग लग गई. बताया जा रहा है कि कुछ ही पलों में आग इतनी भायनक हो गई कि आसपास के लोगों को अपना घर छोड़कर मौके से भागना पड़ा. क्षेत्रीय लोगों ने पानी की मोटर चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सफलता नहीं मिली. बाद में जाजमऊ, मीरपुर समेत कई फायर स्टेशनों से पहुंची दमकल गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि जाजमऊ निवासी शराफत और सरताज की केडीए जूता मार्केट में विंग्स स्टार के नाम…

Read More

ABC News: कानपुर के पुलिस कमिश्नरेट महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर तैनात एक एसीपी पर आईआईटी की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया. छात्रा की शिकायत के बाद सादे कपड़ों में डीसीपी साउथ और एसीपी मामले की जांच करने आईआईटी पहुंची. बताया जा रहा है कि यहां पर करीब दो घंटे तक बंद कमरे में आईआईटी छात्रा से बातचीत की गई. #कानपुर⏺️एसीपी ने IIT छात्रा से किया दुष्कर्म⏺️पुलिस कमिश्नर ने FIR के दिये निर्देश⏺️महिला अफसरों ने दो घंटे तक छात्रा से की पूछताछ⏺️एसीपी को पद से हटाया गया, एसआईटी गठित⏺️साइबर क्राइम के मामलों में चर्चित…

Read More

ABC News: कानपुर में साल 2021 में गाली गलौच के एक मामले में सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने एमपीएमएलए कोर्ट में सरेंडर किया. बाद में न्यायालय ने उन्हें इस मामले में जमानत प्रदान कर दी. बताया जा रहा है कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक प्रशांत दुबे ने वर्ष 2021 में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के खिलाफ गाली गलौज व जान माल की धमकी देने के मामले में बिठूर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने बताया कि मामला कानपुर अलीगढ़ हाईवे चौड़ीकरण से जुड़ा है, जिसमें उनकी फैक्ट्री और कुछ अन्य निर्माणों को…

Read More

ABC News: एक देश एक चुनाव को लेकर चल रही कवायद के बीच पूर्व राष्ट्रपति ने इसके विधेयक को गेमचेंजर के रूप में बताया है. कानपुर में पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक के घर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यहां पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर सरकार को सर्वानुमति बनानी पड़ेगी. इसके लिए सभी राजनीतिक दलों से बातचीत करनी होगी, क्योंकि यह किसी राजनीतिक दल के हित का नहीं बल्कि देश के हित का मुद्दा है. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि यह बिल गेमचेंजर के रूप में साबित हो सकता है क्योंकि…

Read More

ABC News: कानपुर में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काकादेव के एक नर्सिंग होम में अपने बीमार भाई से मिलने पहुंचे. पूर्व राष्ट्रपति के आने के समाचार के बाद काकादेव के नर्सिंग होम के आसपास अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई. बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद भर्ती हैं. झींझक से आए उनके बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा समस्या चल रही थी. जिस पर उन्हें यहां पर भर्ती कराया गया था, इसकी सूचना भी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद…

Read More

ABC News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार दोपहर को कानपुर पहुंचे. चकेरी एयरपोर्ट में उतरने के बाद यहां पर उनका स्वागत प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरूण और अजीत पाल ने किया. इसके अलावा मंडलायुक्त अमित गुप्ता, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार, डीएम राकेश कुमार सिंह आदि अफसरों ने पूर्व राष्ट्रपति का स्वागत किया. पूर्व राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी सरिता कोविंद भी कानपुर पहुंची हैं. इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्थानीय अफसरों से कानपुर के विकास को लेकर चर्चा की. बताया जा रहा है कि शहर के एंंट्री प्वाइंट्स के सुंदरीकरण को लेकर भी उन्होंने पूछा. जिस पर…

Read More

ABC News: किशोरी से छेड़छाड़ के आरोपी भाजपा नेता रवि सतीजा के खिलाफ अब एक और शिकायत दर्ज करायी गई है. जबरन फ्लैट पर कब्जा करने को लेकर यह शिकायत पीड़ितों ने पुलिस कमिश्नर दफ्तर में की है. पीड़ित शिकायतकर्ता हेमेंद्र सिंह का कहना है कि डब्ल्यु ब्लॉक जूही स्थित सोना मेंशन में फ्लैट खरीदा है. उनके साथ कुछ अन्य लोगों ने भी यहां पर फ्लैट लिए हैं. इसके बावजूद भाजपा नेता रवि सतीजा उन्हें कब्जा नहीं लेने दे रहे हैं. पीड़ितों के मुताबिक, यहां पर बिल्डर और रवि सतीजा के बीच आपसी विवाद चल रहा है, इसके चक्कर में…

Read More

ABC News: राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा भारतीय रिजर्व बैंक के नए गवर्नर होंगे. वे वर्तमान गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने 1990 बैच के आईएएस अधिकारी और वर्तमान में राजस्व विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत संजय मल्होत्रा को गवर्नर के रूप में नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है. उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा. यह कार्यकाल 11 दिसंबर, 2024 से प्रभावी होगा. वह शक्तिकांत दास का स्थान लेंगे, जिन्होंने आरबीआई गवर्नर के रूप में दो कार्यकाल पूरे कर लिए हैं. आईएएस अधिकारी संजय मल्होत्रा के पास वित्त, कराधान, बिजली, सूचना प्रौद्योगिकी और…

Read More

ABC News: कानपुर कोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश पेशी पर अपने साथ तमंचा लेकर पहुंच गया. इस दौरान अचानक बदमाश का तमंचा नीचे गिर पड़ा, जिस पर वकीलों ने उसे देखते ही बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया. #कानपुर⏺️कोर्ट परिसर में तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश⏺️308 के मुकदमे में तारीख लेने आया था कचहरी⏺️महाराजपुर क्षेत्र का बताया जा रहा युवक अनुराग@kanpurnagarpol #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/XZRefS9aQ9— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 9, 2024 कोतवाली पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाश का एक साथी भी तमंचा लगाकर पहुंचा था, लेकिन जैसे…

Read More

ABC News: सचेंडी थानाक्षेत्र के कैंधा रोड में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सात साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह के समय हुआ. रोड खाली होने की वजह से बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी. हादसे के बाद मौके से भाग रहे बाइक सवार युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड लिया और उसके साथ जमकर मारपीट करने के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने काफी देर तक सड़क पर जाम भी लगाया. भीमसेन चौकी की पुलिस काफी देर तक ग्रामीणों को समझाती रही. इस दौरान…

Read More

ABC News: कानपुर मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर कानपुर सेंट्रल तक अप लाइन के बाद डाउन लाइन तक ट्रैक निर्माण पूरा हो गया है. इसके साथ ही मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) में कानपुर सेंट्रल तक दोनों लाइनों पर ट्रैक निर्माण हो गया है. मेट्रो अफसरों का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों के अंदर ‘डाउनलाइन‘ पर कानपुर सेंट्रल तक थर्ड रेल लगाने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने बताया कि बारादेवी-नौबस्ता एलिवेटेड सेक्शन पर भी ट्रैक स्लैब के निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. डाउनलाइन पर पहले मैकरॉबर्टगंज स्थित रैम्प एरिया से…

Read More

ABC News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें तकनीक और रिफॉर्म से भागना नहीं चाहिए, बल्कि सावधानी और अनुशासन के साथ इसे अपनाकर नए मुकाम को हासिल करना पड़ेगा. एक निजी विश्वविद्यालय के समारोह में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कंप्यूटर, मोबाइल, जीपीएस, टूजी से लेकर फाइव जी आदि का उदाहरण देते हुए कहा कि यह जब आए थे तो खूब विरोध हुआ था लेकिन आज यहीं मानव जीवन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने दो करोड़ युवाओं को टैबलेट उपलब्ध कराया है. उन्होंने कहा कि…

Read More

ABC News: कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा और उसके व्यापारी दोस्त ध्रुव गुप्ता के खिलाफ नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई है. दोनों आरोपियों के खिलाफ बर्रा थाने में यह रिपोर्ट दर्ज हुई है. रिपोर्ट दर्ज कराने वाली हनुमंत विहार थानाक्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि उसकी बहन जनवरी माह में काम ढूढ़ रही थी, इसी दौरान उसकी मुलाकात ध्रुव गुप्ता नाम के युवक से हुई. उसने सचान चौराहे स्थित होटल सोना मेंशन के मालिक रवि सतीजा से परिचित होने की बात कहकर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया. बातचीत में कमरों की साफ…

Read More

ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के सनिगवां में देर रात किन्नरों के दो गुट आपस में टकरा गए. इस दौरान किन्नरों के एक गुट ने दूसरे पक्ष के साथ लाठी डंडों से जमकर मारपीट की. बीच सड़क जमकर पथराव हुआ. इस बीच फायरिंग और चाकूबाजी की घटना हुई. किन्नरों के दो गुटों में हुए टकराव की यह घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घायल किन्नर रोली गुड़िया का कहना है कि उनके क्षेत्र में पिछले करीब तीन वर्षों से नौबस्ता से किन्नर काजल, विनीता, पायल आदि आकर वसूली करती हैं. इसको लेकर कई बार विरोध जताया जा…

Read More

ABC News: कानपुर-लखनऊ राजमार्ग की दुर्दशा को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं. दरअसल, गुरूवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव सड़क मार्ग से लखनऊ से कानपुर आए. लखनऊ से कानपुर के इस सफल में उन्हें जो अनुभव हुआ, उसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर भी पोस्ट किया. अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा राज में ‘लखनऊ-कानपुर’ के सड़क मार्ग पर चलने का नहीं, दरअसल गड्ढों में उछलने का कमरतोड़ कटु अनुभव हुआ. उन्होंने लिखा कि जगह-जगह उखड़ी-टूटी सड़क है. ⁠हर तरफ़ धूल-मिट्टी का ग़ुबार है. ⁠वायु-ध्वनि प्रदूषण हर तरफ़ फैला…

Read More