ABC News: कानपुर कोर्ट में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बदमाश पेशी पर अपने साथ तमंचा लेकर पहुंच गया. इस दौरान अचानक बदमाश का तमंचा नीचे गिर पड़ा, जिस पर वकीलों ने उसे देखते ही बदमाश को दबोच लिया और उसे पुलिस को सौंप दिया.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 9, 2024
⏺️कोर्ट परिसर में तमंचे के साथ पकड़ा गया बदमाश
⏺️308 के मुकदमे में तारीख लेने आया था कचहरी
⏺️महाराजपुर क्षेत्र का बताया जा रहा युवक अनुराग@kanpurnagarpol #kanpur #abcnewsmedia pic.twitter.com/XZRefS9aQ9
कोतवाली पुलिस की जांच में पता चला कि बदमाश का एक साथी भी तमंचा लगाकर पहुंचा था, लेकिन जैसे ही उसे दबोचा गया, वह मौके से भाग गया. इस घटना ने एक बार फिर कचहरी की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है. पकड़े गए बदमाश की पहचान महाराजपुर के करनखेड़ा निवासी अनुराग के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह हत्या के प्रयास मामले में आरोपी है और जमानत पर बाहर है. सोमवार को तारीख पर वह कोर्ट आया था, कोर्ट में पेशी के बाद तारीख लेने के दौरान उसकी कमर में लगा तमंचा जमीन पर गिर पड़ा. यह देखकर यहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया. इस दौरान अनुराग का साथी मौके से भाग निकला. कोतवाली पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ चल रही है और उसके फरार साथी के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में एफआईआर भी की जाएगी.

