ABC News: कानपुर में आने के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद काकादेव के एक नर्सिंग होम में अपने बीमार भाई से मिलने पहुंचे. पूर्व राष्ट्रपति के आने के समाचार के बाद काकादेव के नर्सिंग होम के आसपास अचानक सुरक्षा बढ़ा दी गई.
बताया जा रहा है कि नर्सिंग होम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बड़े भाई प्यारेलाल कोविंद भर्ती हैं. झींझक से आए उनके बेटे पंकज ने बताया कि उनके पिता के स्वास्थ्य में पिछले कुछ दिनों से ज्यादा समस्या चल रही थी. जिस पर उन्हें यहां पर भर्ती कराया गया था, इसकी सूचना भी पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को दी गई थी.
यही वजह रही कि रामनाथ कोविंद जैसे ही कानपुर पहुंचे. उन्होंने स्थानीय अफसरों को अपने बीमार भाई से मिलने जाने के बारे में बताया गया, जिसके बाद आनन फानन मेें फोर्स को सक्रिय किया गया. पूर्व राष्ट्रपति के परिजनों का कहना था कि लंबे समय बाद उनके मुलाकात करने को लेकर वह भी उत्साहित हैं.

