ABC News: कानपुर के पुलिस कमिश्नरेट महकमे में उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां पर तैनात एक एसीपी पर आईआईटी की छात्रा ने रेप का आरोप लगाया. छात्रा की शिकायत के बाद सादे कपड़ों में डीसीपी साउथ और एसीपी मामले की जांच करने आईआईटी पहुंची. बताया जा रहा है कि यहां पर करीब दो घंटे तक बंद कमरे में आईआईटी छात्रा से बातचीत की गई.
#कानपुर
— Abcnews.media (@abcnewsmedia) December 12, 2024
⏺️एसीपी ने IIT छात्रा से किया दुष्कर्म
⏺️पुलिस कमिश्नर ने FIR के दिये निर्देश
⏺️महिला अफसरों ने दो घंटे तक छात्रा से की पूछताछ
⏺️एसीपी को पद से हटाया गया, एसआईटी गठित
⏺️साइबर क्राइम के मामलों में चर्चित हैं एसीपी@kanpurnagarpol @DMKanpur @Uppolice #kanpur #abncewsmedia pic.twitter.com/NqKnWqLwdR
इसके बाद मामले में पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करते हुए एसआईटी गठित कर दी है. एसीपी को उनके पद से हटाकर मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है. रेप का आरोप कानपुर में साइबर क्राइम के मामलों में चर्चित एसीपी पर लगा है. साइबर क्राइम के अलावा वह एसीपी कलक्टरगंज का प्रभार भी संभाल रहे थे. बताया जा रहा है कि वह आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम एंड क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई भी कर रहे हैं. इस दौरान वहां पर पढ़ाई कर रही रिसर्च स्कॉलर से उनकी नजदीकी बढ़ गई. छात्रा का आरोप है कि एसीपी ने प्रेमजाल में फंसाकर उनके साथ रेप किया और अपने शादीशुदा होने की सच्चाई भी छुपाई.
बाद में उसे एसीपी के शादीशुदा होने की बात पता चली, जिसके बाद उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की. इसके बाद डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी अर्चना सिंह सादे कपड़ों में आईआईटी पहुंची और छात्रा से पूछताछ की. जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं. डीसीपी साउथ ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के साथ एसआईटी गठित की गई है. एसीपी को उनके पद से हटाकर पुलिस हेड क्वार्टर से संबंद्ध कर दिया गया है.

