ABC News: बिधनू थानाक्षेत्र के रमईपुर में हुई आटो मैकेनिक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई रॉड भी बरामद की है.
हत्याकांड का खुलासा करते हुए डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त निर्माणाधीन कॉम्पलैक्स में काम करते थे और इसमें से एक उनका ड्राइवर भी रह चुका है. अभियुक्तों को इस बात की जानकारी थी कि कॉम्पलैक्स में काफी सामान रखा रहता है, जिसे चोरी किया जा सकता है. चोरी के उद्देश्य से तीनों अभियुक्त देर रात कॉम्पलैक्स पहुंचे और चोरी करने लगे.
इसी दौरान यहां पर मौजूद शादाब की आंख खुल गई और उसने विरोध किया तो तीनों ने पहचाने जाने के डर से उसकी लोहे की रॉड मार मारकर हत्या कर दी. इसके बाद इन्वर्टर की बैटरी और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि जिस कार से अभियुक्त भागे. उसे जब कैमरोें के माध्यम से ट्रेस किया गया तो अभियुक्त पकड़ में आ गए.

