ABC News: कानपुर में बंद पड़े मंदिरोें की खोजबीन में लगी महापौर शनिवार को बाबूपुरवा पहुंंची. चार रॉड चौराहा के पास बने मंदिर के चारों तरफ अवैध मकानों को चिन्हित करने के उन्होंने निर्देश दिए. महापौर को बाबूपुरवा में मंदिर की जमीन और प्राचीन कुएं के ऊपर मकान और चारों तरफ अवैध निर्माण मिले.
भारी फोर्स के साथ यहां पर जब महापौर प्रमिला पांडेय पहुंची, तो यहां पर मंदिर परिसर की जमीन पर हुए कब्जे को देखकर अचंभित रह गईं. महापौर ने बताया कि मंदिर परिसर की जमीन पर चारों तरफ पक्के मकान बन गए हैं. मंदिर में आने-जाने के रास्ते को भी बंद कर दिया गया था. पूछताछ में पता चला कि कई वर्षों से यहां पर पूजा तक नहीं हुई है. इस प्राचीन मंदिर में मूर्तियां तो मिली, लेकिन कई वर्षों से पूजा पाठ और रखरखाव न होने के कारण पूरा मंदिर बदहाल हो चुका था. इतना ही नहीं कुछ मीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन कुएं को पाटकर उसके उपरर पक्का मकान बना लिया गया. महापौर ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह मकान एक बार ढह भी चुका है. इसके बाद अतिक्रमणकारियों ने फिर से कब्जा कर मकान बना लिया. महापौर ने कहा कि अवैध निर्माण कराने वालों को नोटिस भेजा जाएगा. मंदिर परिसर की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा.

