ABC News: सपा विधायक नसीम सोलंकी को धमकाने पर भाजपा नेता धीरज चड्ढा को स्वरूपनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है. भाजपा नेता ने फोन पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के लिए भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. इसको लेकर देर रात सपा नेताओं ने स्वरूपनगर थाने में जमकर हंगामा किया था.
देर रात तक चले हंगामे के बाद सपा नेताओं ने बीजेपी नेता धीरज चड्ढा के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया था. मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा नेता के घर रात में पुलिस पहुंची, लेकिन वह फरार हो गया था. वहां पर उसकी टीचर पत्नी और परिवार के लोग मिले. इसके बाद पुलिस ने कई और जगह आरोपी भाजपा नेता की तलाश में दबिश दी.
इसके बाद भाजपा नेता धीरज चड्ढा को विनायकपुर के एक घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया. डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी धीरज चड्ढा को गिरफ्तार किया है.

