ABC News: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले के बाद डॉक्टरों की टीम ने उनकी सर्जरी कर दी है. सैफ अली खान को लीलावती अस्पताल के ICU वार्ड में रखा गया है. वह फिलहाल खतरे से बाहर हैं. लेकिन डॉक्टर्स की टीम 24 घंटे उन पर निगरानी रख रही है.
लीलावती अस्पताल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नितिन डांगे ने सैफ की सर्जरी की है. बताया कि सैफ को कल सुबह ICU से शिफ्ट कर दिया जाएगा. एक-दो दिन में एक्टर को डिस्चार्ज भी कर दिया जाएगा. ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों ने एक्टर के शरीर पर आए जख्मों के बारे में विस्तार से चर्चा की है.
VIDEO | Doctor Nitin Dange, Neurosurgeon at Lilavati Hospital, provides an update on actor Saif Ali Khan's condition. Saif Ali Khan was admitted to the hospital after being attacked by an intruder early this morning at his Bandra home: Here's what he said:
— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2025
"Mr Saif Ali Khan was… pic.twitter.com/2mWNTBVzAb
लीलावती अस्पताल के CEO डॉ. नरीज उत्तमानी ने बताया,’सैफ की हड्डी में 2.5 इंच चाकू का टुकड़ा फंसा था, जिसे सर्जरी के जरिए निकाल दिया गया. पूरे शरीर पर घाव के 6 निशान मिले हैं, जिनमें से 2 जख्म गहरें हैं. चाकू के 6 वार में से 2 जख्म काफी गहरे थे. ये दोनों जख्म रीढ़ की हड्डी और गर्दन के पास लगे हैं. बताया जा रहा है कि सैफ की स्पाइन (रीढ़) में लगने के बाद चाकू का 2.5 इंच हिस्सा टूट गया और अंदर ही धंसा रह गया. इस हिस्से को ही सर्जरी करके डॉक्टरों ने बॉडी से बाहर निकाला है. सैफ के घर की नौकरानी भी इस हमले में घायल हुई है. हालांकि, उसे मामूली चोट आई है.
बताया जा रहा है कि उनके घर में एक डक्ट है, जो बेडरूम के अंदर जाकर खुलती है. शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि चोर इस डक्ट से ही अंदर घुसा होगा. इस घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि सैफ पर धारदार चीज से अटैक बच्चों के कमरे में किया गया है.इस हमले को लेकर दो थ्योरी सामने आ रही है, जिसमें यह बताया जा रहा है, कि हमलावर चोरी की नीयत से घर में घुसा था, सैफ अली खान की ऑफिशियल टीम द्वारा जारी बयान में ये बताया गया है, कि सैफ के घर में चोरी की कोशिश की हुई. इस दौरान हमले में सैफ के घर का एक कर्मचारी (मेड) भी घायल हुआ है. वहीं दूसरी थ्योरी बताई जा रही है, कि घर में एक व्यक्ति घुसा, इस दौरान मेड से उसकी बहस हुई. मामले में डीसीपी दीक्षित गेदाम द्वारा बताया गया कि सैफ अली खान खार फार्च्यून हाईट्स में रहते हैं, बुधवार देर रात एक शख्स सैफ के घर में घुसा, और उसकी मेड से बहस करने लगा, जब एक्टर को इस बात की जानकारी हुई तो, उस व्यक्ति को सैफ शांत कराने की कोशिश करने लगे, जिसके बाद उस शख्स ने सैफ पर ही हमला कर दिया, और इस हमले में वे घायल हो गए.सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस को नौकरानी पर शक है. ऐसे में पुलिस ने नौकरानी से पूछताछ की की है.

