ABC News: दो मार्च से शुरू होने जा रही कानपुर प्रीमियर लीग का शुभारंभ करने के लिए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ सकते हैं. इसकेा लेकर केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने लखनऊ जाकर सीएम योगी आदित्यनाथ को निमंत्रण दिया.

इस दौरान केपीएल चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने सीएम योगी को टूर्नामेंट के प्रतीक चिंह के रूप में बैट और बॉल भी भेंट की. उन्होंने बताया कि देश में पहली बार शहर स्तर पर क्रिेकेट की यह लीग आयोजित हो रही है, जिसमें नई प्रतिभाएं लोगों के सामने आएंगी. आने वाले समय में यह प्रतिभाएं आईपीएल से लेकर भारतीय टीम तक अपना जलवा बिखेरेंगी. उन्होंने बताया कि सीएम योगी ने भी इस तरह की पहल की सराहना करते हुए टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए उनका हौसला बढ़ाया है.

