ABC News: कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के बाद लूटपाट का मामला सामने आया है. महिला रात में अपने दो बच्चों के साथ अकेली थी. घटना भीतरगांव इलाके में रिंद नदी किनारे बसे गांव की है. बताया जा रहा है कि महिला के घर चोरी की नीयत से युवक दाखिल हो गया. खटपट की आवाज सुन महिला जागकर कमरे में पहुंची और चोर को देख भिड़ गई.

चोर ने घर में महिला को अकेले पाकर दुष्कर्म किया और जेवरात लेकर भाग गया. पीड़ित पीड़िता के पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ चोरी और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. बताया जा रहा है कि एक गांव निवासी महिला ने तहरीर में बताया कि उसके पति पानीपत में प्राइवेट नौकरी करते हैं. वो घर में दो बच्चों के साथ रहती है. सोमवार रात गांव का युवक राघवेंद्र सिंह घर में चोरी की नीयत से घुसा था. खटपट की आवाज सुनकर वह कमरे के अंदर जाकर राघवेंद्र से भिड़ गई. घर में अकेला देख उसके साथ दुष्कर्म किया और कुछ जेवरात लेकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मुख्य गेट खोलकर भाग गया. महिला की तहरीर पर आरोपी राघवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है.
