ABC News: कानपुर में नाले, नालियों और फुटपाथ पर कब्जा करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहीं महापौर प्रमिला पांडेय अब खुली जीप में बैठकर अवैध कब्जा करने वालों को चेतावनी देंगी. दरअसल, महापौर प्रमिला पांडेय यह कदम इसलिए उठा रही हैं क्योंकि अभियान के दौरान अवैध कब्जेदार यह आरोप लगाते हैं कि उन्हें पहले से इसकी जानकारी नहीं दी गई.
कल्याणपुर-पनकी रोड से अभियान की शुरूआत करने के बारे में जानकारी देती महापौर ने कहा कि वह खुद अवैध कब्जेदारों के बीच ऐलान कर उन्हें चार दिन का समय देंगी. इसके बाद भी अगर अवैध कब्जे मिलते हैं. तो संबंधित स्थान पर बुलडोजर चलाया जाएगा. इसके पहले कल्याणपुर में महापौर एक काली मंदिर पहुंची तो पाया कि एक परिवार ने इसके चारों तरफ कब्जा कर सामान भर रखा. महापौर ने मंदिर में झाड़ू लगाने के साथ ही यहां पर रखा सामान बाहर निकलवाया. यहां पर अवैध कब्जे मिलने पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कराया गया.

