Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- Kanpur: सीएम ग्रिड की सड़कों की धीमी चाल देखकर उखड़े नगर आयुक्त, अभियंता-ठेकेदार को चेतावनी
- Kanpur Metro: कॉरिडोर-2 में तैयार हुआ पहला सीजर क्रॉसओवर, जानिए इस रूट पर कितने बनाए जाएंगे क्रॉसओवर
- गोरखपुर सड़क हादसे को लेकर अखिलेश यादव का सीएम योगी पर हमला, एक्स पोस्ट में लगाए कई गंभीर आरोप
- धराली आपदा के 38 दिन बाद मिले ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर के अवशेष, ग्रामीणों में जगी उम्मीद
- लखनऊ में 21 नवंबर को होगा पांचवां राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह, पीएम मोदी 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
- Uttarakhand News: उत्तराखंड के 4 जिलों में 22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, 2.56 लाख बच्चों को पिलाई जाएंगी दो बूंद जिंदगी की
- Gorakhpur News: सीएम योगी ने गोरखपुर को दी 792 करोड़ की सौगात, प्रदेश के पहले वानिकी एवं औद्यानिकी विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, सपा पर भी साधा निशाना
- Gorakhpur News: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं 150 लोगों की फरियाद, गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दिया मदद का भरोसा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Author: suniltiwari
ABC News: कानपुर में पहली बार आयोजित देश की सबसे बड़ी सिटी लीग ‘कानपुर प्रीमियर लीग’ का करीब डेढ़ लाख दर्शकों ने ग्रीनपार्क में बैठकर लुत्फ उठाया. केपीएल के सफल आयोजन से उत्साहित नजर आ रहे गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर का कहना है कि भविष्य में इसमें टीमों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी लेकिन अगले दो साल फिलहाल इन्हीं छह टीमों के बीच केपीएल के अगले सीजन का आयोजन होगा. केपीएल के आयोजन के बाद सभी आफिशियल्स के प्रति अपना धन्यवाद अर्पित करते हुए गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने कहा कि टीवी और डिजिटल…
ABC News: पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में मंगलवार को ट्रेन पर फायरिंग की गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने बोलन जिले के पास क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया. हमले में कई ट्रेन के चालक समेत कई यात्री घायल हो गए हैं. बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हमले की जिम्मेदारी ली है. रेलवे के मुताबिक नौ कोच वाली ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इन यात्रियों को बंधक बना लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद बलूचिस्तान सरकार ने आपातकाल…
ABC News: सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में उस समय सफलता मिली, जब कलेक्ट्रेट से एक दलाल को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि जिस दलाल को पकड़ा गया, वह आसरा आवास दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से 3.50 लाख रूपए की ठगी कर चुका है. बताया जा रहा है कि नौबस्ता की रहने वाली पीड़िता पूनम ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाबू द्वारा आसरा आवास दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से पैसे हड़पने को लेकर शिकायत की थी. पीड़िता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम करती है. पूनम…
ABC News: ग्रीनपार्क में दो मार्च से चल रही कानपुर प्रीमियर लीग के फाइनल मैच से पहले यहां पर हुई क्लोजिंग सेरेमनी में जमकर धमाल देखने को मिला. यहां पर पंजाबी एक्टर और सिंगर युवराज हंस ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि हर कोई उस पर थिरकता हुआ नजर आया. युवराज हंस ने अपने गीतों का ऐसा जादू बिखेरा कि सांसद और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल भी एक बार उनके साथ सुरों के तार छेड़ते हुए नजर आए. जोश, मस्ती और धमाल के बीच हर कोई इस शाम का लुत्फ लेता हुआ नजर आया. कानपुर प्रीमियर लीग से…
ABC News: बर्रा थानाक्षेत्र के कर्रही में सोमवार को ब्वॉयफ्रेंड के घर में लड़की की लाश मिली है. आरोप है कि ब्वॉयफ्रेंड ने घर पर बुलाकर उसकी गला रेतकर हत्या की है. लोगों के मुताबिक किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. युवक ने चाकू से गला रेतकर अपनी प्रेमिका का मर्डर कर दिया. युवती नाबालिग थी और इंटर की परीक्षा दे रही थी. हत्या की जानकारी मिलते ही बर्रा पुलिस के साथ डीसीपी साउथ आदि मौके पर पहुंचे. डीसीपी साउथ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि नौबस्ता के रहने वाले शिव पूजन शुक्ल की बेटी अपनी सहेली…
ABC News: अर्मापुर पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया. पनकी के एक गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री मनीष राय और विशिष्ट अतिथि मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ने स्टूडेंट्स का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अर्मापुर पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान पनकी शाहपुर स्थित गांव में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए. जिसमें मुख्य रूप से पर्यावरण महिला सशक्तिकरण साक्षरता स्वच्छता नशा मुक्ति आदि विषयों पर…
ABC News: कानपुर प्रीमियर लीेग के शुरूआती मैच में जिन दो टीमों में रोमांच के चरम पर पहुंची भिड़ंत सुपर ओवर तक गई थी, सेमीफाइनल में एक बार फिर से आमने-सामने आयी उन्हीं दोनों टीमों में इस बार एकतरफा मैच देखा गया. इस बार सीसामऊ सुपर किंग्स ने आरएलएल गंगा बिठूर को एकतरफा मुकाबले में मात देते हुए न केवल केपीएल के फाइनल में जगह बनाई बल्कि पहले मैच में सुपर ओवर में मिली हार का बदला भी ले लिया. सीसामऊ सुपर किंग्स ने कप्तान आदर्श सिंह की शानदार पारी की बदौलत गंगा बिठूर को नौ विकेट से करारी शिकस्त…
ABC News: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. युजवेंद्र जल्द ही कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक लेने वाले हैं. खुद धनश्री की वकील ने बताया था कि फिलहाल इस मामले पर कोर्ट में सुनवाई चल रही है. अब तलाक से पहले ही युजवेंद्र चहल आरजे महवश के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं. यह दोनों भारत वर्सेज न्यूजीलैंड चैंपियन्स ट्रॉफी के फिनाले मैच के दौरान स्पॉट हुए, इस दौरान यह दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. अब युजवेंद्र और आरजे महवश की तस्वीरें वायरल होने के…
ABC News: यूपी में अब 10 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक के भौतिक स्टांप वैध नहीं माने जाएंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. इसके बाद अब 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के स्टांप पत्र चलन से बाहर हो जाएंगे. अब इनके स्थान पर ई-स्टाम्प का उपयोग किया जाएगा. हालांकि, अधिसूचना जारी होने से पहले खरीदे गए पत्र 31 मार्च तक वापस किए जा सकेंगे या फिर प्रयोग किए जा सकेंगे. लखनऊ के लोकभवन में सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई.…
ABC News: राष्ट्रीय युवा अभिमान सभा की तरफ से बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. बर्रा दो स्थित आरएस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा 12 तक के बच्चों को शामिल किया गया. तीन वर्गों में विभाजित प्रतियोगिता में 154 बच्चे शामिल हुए. इस दौरान बच्चों ने अपनी कलात्मकता के भी यहां पर दर्शन कराए. प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर हर्षित, आव्या निगम दूसरे और रूद्रांशी शुक्ला तीसरे स्थान पर रहीं. विजयी बच्चों को एसडीएम सदर ऋतुप्रिया ने पुरस्कृत किया. संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री उमेश द्विवेदी ने बच्चों की शिक्षा के विषय पर जानकारी दी. उन्होंने…
ABC News: जूही बंबूरहिया और आसपास के क्षेत्र में सीवर भराव की समस्या के विरोध में पार्षद ने हल्ला बोला. पार्षद ने मेट्रो अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए खुद 10 फीट गहरे नाले में उतरकर सीवर सफाई का कार्य किया. पार्षद शालू कनौजिया ने कहा कि जब से मेट्रो का काम शुरू हुआ है, तब से उनका क्षेत्र नर्क बन गया है. उन्होंने कहा कि जब उनके विरोध प्रदर्शन के बाद यहां पर मेट्रो अधिकारियों ने सीवर का काम शुरू कराया तो वह इतनी धीमी गति से हो रहा है कि यहां पर रहने वाले लोग परेशान है. आरोप है…
ABC News: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में जेके कैंट स्पार्ट्ंस ने सीसामऊ सुपर किंग्स को धूल चटा दी. सीसामऊ सुपर किंग्स ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर जेके कैंट स्पार्ट्ंस को 23 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सीसामऊ की जीत के नायक ध्रुव प्रताप सिंह रहे, जिन्होंने चार विकेट झटके. सीसामऊ सुपर किंग्स की तरफ से दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेके कैंट स्पार्ट्ंस की टीम की शुरूआत ही खराब रही और ओपनर बल्लेबाज भव्य तिवारी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. जेके…
ABC News: कानपुर प्रीमियर लीग में अब नॉक आउट मुकाबलों में दर्शकों पर भी उपहारों की बरसात होगी. इसका ऐलान करते हुए केपीएल कमिश्नर अश्विनी कोहली और वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी ने ग्रीनपार्क आने वाले दर्शकों को अब मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयर बड्स उपहार में दिए जाएंगे. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सोमवार 10 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैच में दर्शकों के बीच पांच मोबाइल, 10 स्मार्ट वॉच और 10 ईयर बड्स पुरस्कार के रूप में बांटे जाएंगे. इसी तरह मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच में दर्शकों के बीच पांच मोबाइल, 20 स्मार्ट वॉच और…
ABC News: काशी विश्वनाथ मंदिर में रंगभरी एकादशी त्रिदिवसीय लोक उत्सव की शुरुआत हो गई है. यहां पर रविवार को मंदिर प्रांगण में माता गौरा को हल्दी लगी. इस दौरान फूलों की वर्षा की गई. रंगभरी उत्सव की श्रृंखला में रविवार की सुबह मथुरा श्री कृष्ण जन्मस्थल से बाबा विश्वनाथ के लिए भेंट की गई अबीर एवं उपहार सामग्री तथा सोनभद्र से श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे वनवासी समाज के भक्तों द्वारा राजकीय फूल पलाश से निर्मित हर्बल गुलाल को बाबा विश्वनाथ के गर्भगृह में अर्पित किया गया. मंदिर के सीईओ विश्व भूषण मिश्र एवं डिप्टी कलेक्टर शम्भु शरण ने…
ABC News: चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिंदरनगर में दबंगों ने चाय की दुकान में युवक के साथ जमकर मारपीट की. इस दौरान दबंगों ने चाय दुकानदार के ऊपर कट्टे की बट से भी हमला किया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की यह घटना कैद हो गई. पीड़ित की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया. पीड़ित का कहना है कि दबंगों को वह जानता तक नहीं है. आरोपियों जब दुकान में घुसे और बोले उसका पूर्व में उन लोगों से विवाद हो चुका है. इस दौरान काफी…
ABC News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला आज दुबई में खेला जा रहा है. इस मैच का टॉस हो चुका है और कीवियों ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है. भारत वनडे में लगातार 15वां टॉस हारा है जबकि रोहित शर्मा लगातार 12वां टॉस जीतने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. इसी के साथ उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. हिटमैन का नाम वनडे में लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तानों की लिस्ट में दर्ज हो चुका है. उन्होंने लगातार 12 मैचों में टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा…
ABC News: जयपुर में 25वें आईफा अवार्ड्स का आयोजन हो रहा है. इस समारोह में शाहरुख खान, करण जौहर, बॉबी देओल, कार्तिक आर्यन, कृति सेनन, नोरा फतेही, शाहिद कपूर, माधुरी दीक्षित और करीना कपूर खान परफॉर्म करने पहुंचे हैं. यहां सभी सेलेब्स के लिए शानदार इंतजाम किया है. अब आईफा से एक ऐसा शानदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद हर कोई शॉक्ड हो रहा है. वहीं, करीना और शाहिद ने इस इवेंट में एक-दूजे को गले भी लगाया है. Shahid is trying everything not to look at Kareena’s eyes when she is looking at him. Kareena is…
ABC News: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है. लेकिन, इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है. फाइनल मैच से पहले अभ्यास करते हुए टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोटिल हो गए हैं. महामुकाबले से पहले ‘रन मशीन’ के चोटिल होने से टीम इंडिया के फैंस डर गए हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि विराट रविवार को फाइनल मैच में खेलेंगे या नहीं? विराट कोहली चोटिल हो गए हैं? ये खबर ऐसे समय में आई है…
ABC NEWS: ग्रीनपार्क में चल रही कानपुर प्रीमियर लीग में पहली बार गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला. यहां पर सीसामऊ सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि ग्रीनपार्क के पाटा विकेट पर कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर की बल्लेबाजी ताश के पत्तोें के मानिंद बिखर गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर का कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल पाया और ‘तू चल मैं आता हूं’ की कहावत को चरितार्थ करता हुआ पवेलियन लौटता हुआ नजर आया. ग्रीनपार्क में कानपुर प्रीमियर लीग के 12वें मुकाबले में टॉस जीतकर कानपुर प्राइम इंडियंस गोविंदनगर ने पहले…
ABC News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत करना चाहते हैं और उन्होंने ईरान के सुप्रीम लीडर को इससे संबंधित एक चिट्ठी भेजी है, जिसमें कहा गया कि उन्हें उम्मीद है कि वे बातचीत के लिए सहमत होंगे. रॉयटर्स के मुताबिक, ट्रंप ने शुक्रवार को फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के साथ एक इंटरव्यू में कहा, “मैंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप बातचीत करेंगे, क्योंकि यह ईरान के लिए बहुत बेहतर होगा. मुझे लगता है कि वे उस चिट्ठी को पाना चाहते हैं. दूसरा विकल्प यह है कि हमें कुछ…
