ABC News: सरकारी कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त करने की दिशा में उस समय सफलता मिली, जब कलेक्ट्रेट से एक दलाल को पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि जिस दलाल को पकड़ा गया, वह आसरा आवास दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से 3.50 लाख रूपए की ठगी कर चुका है.

बताया जा रहा है कि नौबस्ता की रहने वाली पीड़िता पूनम ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाबू द्वारा आसरा आवास दिलाने के नाम पर कई महिलाओं से पैसे हड़पने को लेकर शिकायत की थी. पीड़िता सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना को लोगों तक पहुंचाने का काम करती है. पूनम का आरोप है कि उसकी मुलाकात यहीं पर तैनात कर्मचारी शाहिद से हुई और उसने आसरा आवास दिलाने का भरोसा दिलाया. आरोप है कि शाहिद ने उससे और अन्य महिलाओं से आसरा आवास दिलाने के नाम पर 3.50 लाख रुपये कई बार में ले लिये. जब उसने आवास नहीं दिलाया तो रूपए वापस मांगे गए, जिस पर वह जेल भेजने की धमकी दे रहा था. पूनम की शिकायत पर आरेापी को पकड़कर उसे पुलिस को सौंप दिया. एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने कोतवाली पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच कर लें और अगर पीड़िता की तरफ से तहरीर दी जाती है तो उस पर एफआईआर भी दर्ज करें.
