ABC News: कानपुर प्रीमियर लीग में अब नॉक आउट मुकाबलों में दर्शकों पर भी उपहारों की बरसात होगी. इसका ऐलान करते हुए केपीएल कमिश्नर अश्विनी कोहली और वेन्यू डायरेक्टर संजय तिवारी ने ग्रीनपार्क आने वाले दर्शकों को अब मोबाइल, स्मार्ट वॉच और ईयर बड्स उपहार में दिए जाएंगे.

इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सोमवार 10 मार्च को होने वाले सेमीफाइनल मैच में दर्शकों के बीच पांच मोबाइल, 10 स्मार्ट वॉच और 10 ईयर बड्स पुरस्कार के रूप में बांटे जाएंगे. इसी तरह मंगलवार को होने वाले फाइनल मैच में दर्शकों के बीच पांच मोबाइल, 20 स्मार्ट वॉच और 20 ईयर बड्स का वितरण होगा. इसके लिए ग्रीनपार्क में केपीएल देखने आने वाले दर्शकों को टिकट के पीछे अपना नाम और मोबाइल नंबर लिखकर स्टेडियम में रखे बॉक्स में उसे डालना होगा. इसके बाद मैच के चीफ गेस्ट बॉक्स से लकी ड्रॉ निकालेंगे. लकी ड्रॉ में जीतने वाले दर्शकों केा पुरस्कार दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि कानपुर में केपीएल का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए दर्शकों की सुविधा के लिए चार टिकट वितरण सेंटर और बढ़ा दिए गए हैं. ये सेंटर परमट मंदिर, जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, मोतीझील और सीएसजेएम विश्वविद्यालय प्रांगण में होंगे.

