ABC News: जूही बंबूरहिया और आसपास के क्षेत्र में सीवर भराव की समस्या के विरोध में पार्षद ने हल्ला बोला. पार्षद ने मेट्रो अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए खुद 10 फीट गहरे नाले में उतरकर सीवर सफाई का कार्य किया.
पार्षद शालू कनौजिया ने कहा कि जब से मेट्रो का काम शुरू हुआ है, तब से उनका क्षेत्र नर्क बन गया है. उन्होंने कहा कि जब उनके विरोध प्रदर्शन के बाद यहां पर मेट्रो अधिकारियों ने सीवर का काम शुरू कराया तो वह इतनी धीमी गति से हो रहा है कि यहां पर रहने वाले लोग परेशान है. आरोप है कि जो काम 15 दिन में होना चाहिए, वह ढाई महीने बीतने के बाद भी नहीं हो पाया है. ऐसे में यहां पर रहने वाले लोगों के रिश्तेदार घरों में आने से कतरा रहे हैं.
सीवर भराव की समस्या से यहां का हर घर परेशान है लेकिन मेट्रो के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं और सरकार की छवि को खराब करने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि 48 घंटे में समस्या का समाधान न होने पर वह लोग लखनऊ के लिए पदयात्रा कर निकलेंगे.

